वो सिर्फ खाना नहीं, ममता परोसती थीं… भीलवाड़ा में एक साधारण कुक की विदाई में क्यों रो पड़ा पूरा गांव? देखें ये भावुक करने वाला वीडियो

25 साल तक बच्चों को खाना खिलाने वाली लाडी बाई की विदाई में रो पड़ा पूरा स्कूल
Bhilwara School Cook Ladi Bai Final Farewell Video: भीलवाड़ा जिले के बदनोर क्षेत्र स्थित चतरपुरा के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक बेहद भावुक कर देने वाला नजारा देखने को मिला. यहाँ पिछले 25 वर्षों से बच्चों के लिए पोषाहार (मिड-डे मील) बनाने वाली लाडी बाई का आकस्मिक निधन हो गया, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. लाडी बाई वर्ष 2001 से निरंतर अपनी सेवाएँ दे रही थीं और विद्यार्थियों के बीच एक ‘माँ’ के रूप में विख्यात थीं. उनकी अंतिम यात्रा के दौरान स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राएं और शिक्षक सड़क के दोनों ओर कतार में खड़े हो गए और नम आँखों से अपनी प्रिय ‘पोषाहार माँ’ पर फूलों की वर्षा कर उन्हें विदाई दी. ग्रामीणों के अनुसार, लाडी बाई का निस्वार्थ प्रेम और बच्चों के प्रति उनका समर्पण एक मिसाल था. उनके जाने से विद्यालय में एक अपूरणीय क्षति हुई है जिसे कभी भरा नहीं जा सकेगा. बच्चों का फूट-फूटकर रोना यह साबित करता है कि लाडी बाई ने अपनी रसोई से बच्चों के दिलों तक का सफर तय किया था.




