NEET UG 2026 Admit Card Download: नीट यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में दिक्कत आ रही है? NTA ने बताया सॉल्यूशन

Last Updated:April 27, 2026, 10:26 IST
NEET UG 2026 Admit Card Download: नीट यूजी 2026 के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में आ रही दिक्कतों पर एनटीए ने चुप्पी तोड़ी है. भारी ट्रैफिक के कारण अटक रही वेबसाइट को लेकर एनटीए ने कुछ खास टिप्स शेयर किए हैं और बताया है कि अब तक कितने उम्मीदवार हॉल टिकट डाउनलोड कर चुके हैं.
NEET UG 2026 Admit Card: कई उम्मीदवारों को नीट यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी आ रही है
नई दिल्ली (NEET UG 2026 Admit Card Download). नीट यूजी 2026 के एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं. नीट यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लाखों उम्मीदवार एक साथ वेबसाइट पर लॉगिन करने की कोशिश कर रहे हैं. इस वजह से सर्वर पर भारी दबाव है. कई उम्मीदवार हॉल टिकट डाउनलोड करने की कोशिश में ‘एरर’ या ‘पेज नॉट लोडिंग’ जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं. सोशल मीडिया पर बढ़ती चिंताओं को देखते हुए एनटीए ने राहत भरा ट्वीट जारी किया है.
एनटीए ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अभ्यर्थियों को आश्वस्त किया है कि पैनिक करने की कोई जरूरत नहीं है. एजेंसी ने जानकारी दी कि कुल 22.79 लाख पंजीकृत उम्मीदवारों में से 11 लाख से अधिक अपने नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर चुके हैं. इसका मतलब है कि समस्या केवल भारी ट्रैफिक की है, न कि किसी स्थायी खराबी की. एनटीए ने उम्मीदवारों का हौसला बढ़ाते हुए लिखा कि उनकी मेहनत कीमती है और इस टेक्निकल डिस्टर्बेंस को नीट यूजी की तैयारी के बीच न आने दें.
एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा? अपनाएं 4 आसान टिप्स
अगर आप नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की वेबसाइट neet.nta.nic.in पर Server Busy या लोडिंग की समस्या देख रहे हैं तो NTA ने कुछ सुझाव दिए हैं जो आपकी मुश्किल आसान कर सकते हैं:
ब्राउजर कैश क्लियर करें: अपने ब्राउजर की सेटिंग्स में जाकर ‘Cache and Cookies’ डिलीट कर दें, इससे वेबसाइट फ्रेश तरीके से लोड होगी.
इनकॉग्निटो मोड (Incognito) का इस्तेमाल: अक्सर प्राइवेट विंडो में वेबसाइट्स बिना किसी पुराने डेटा एरर के जल्दी खुल जाती हैं.
ब्राउजर बदलकर देखें: अगर क्रोम (Chrome) पर दिक्कत है तो फायरफॉक्स (Firefox) या किसी अन्य स्टेबल ब्राउजर का इस्तेमाल करें.
सही समय का चुनाव: पीक ऑवर्स (दिन के समय) में ट्रैफिक ज्यादा होता है. इसलिए देर रात या सुबह जल्दी प्रयास करना बेहतर होता है.
11 लाख से ज्यादा एडमिट कार्ड डाउनलोड
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि एनटीए की वेबसाइट एक्टिव है और सही तरीके से काम कर रही है. नीट यूजी 2026 के लिए कुल रजिस्टर्ड अभ्यर्थियों में से आधे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर चुके हैं. इसका मतलब है कि सिस्टम पर दबाव तो है लेकिन वह पूरी तरह ठप नहीं है. अगर आप नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड अभी डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं तो कुछ घंटों का इंतजार करें और फिर से कोशिश करें.
घबराएं नहीं, NTA की टीम आपके साथ है
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी 2026 के उम्मीदवारों से अपील की है कि वे किसी भी स्थिति में घबराएं नहीं. अगर ऊपर दिए गए तरीकों के बाद भी समस्या बनी रहती है तो उम्मीदवार NTA के ऑफिशियल हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं या अपने एप्लीकेशन नंबर के साथ ईमेल लिख सकते हैं. टीम ने स्पष्ट किया है कि हर उम्मीदवार तक उसका एडमिट कार्ड समय से पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
तैयारी पर रखें फोकस, तकनीक पर नहीं
एनटीए का यह ट्वीट केवल जानकारी देने के लिए नहीं, बल्कि उम्मीदवारों का मनोबल बढ़ाने के लिए भी है. एनटीए ने ट्वीट के अंत में लिखा- You’ve got this! यानी आप यह कर सकते हैं. यह समय नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड की चिंता में बर्बाद करने का नहीं, बल्कि रिवीजन पर ध्यान देने का है. अपना इंटरनेट कनेक्शन चेक करें और धैर्य बनाए रखें.
About the AuthorDeepali PorwalSenior Sub Editor
Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is known for her versat…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
First Published :
April 27, 2026, 10:26 IST



