बिहार की वो एक्ट्रेस, जिसने हॉलीवुड तक बिखेरा जलवा, अब संजय दत्त संग ‘खलनायक रिटर्न्स’ में आएगी नजर

Last Updated:April 27, 2026, 16:14 IST
नीतू चंद्रा का सफर सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह उस जिद, संघर्ष और आत्मविश्वास की कहानी है, जिसने बिहार की एक साधारण पृष्ठभूमि से निकली लड़की को बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक पहुंचाया. ‘गरम मसाला’, ‘ट्रैफिक सिग्नल’ और ‘ओए लकी! लकी ओए!’ जैसी फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकीं नीतू चंद्रा अब जल्द ही संजय दत्त के साथ ‘खलनायक 2’ में नजर आने वाली हैं.
नई दिल्ली. नीतू चंद्रा ने हाल ही में स्पष्ट किया है कि उन्होंने फिल्मों से कोई ब्रेक नहीं लिया है, बल्कि वह सिर्फ सही और अच्छे प्रोजेक्ट्स का इंतजार कर रही हैं. हालिया बातचीत में नीतू ने उन अफवाहों को खारिज किया, जिनमें कहा जा रहा था कि वह इंडस्ट्री से दूर हो गई हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्रामnituchandrasrivastava)
उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उनका फोकस हमेशा अच्छी फिल्मों पर रहा है, न कि ग्लैमर इंडस्ट्री के दिखावटी हिस्सों पर. नीतू के मुताबिक, वह अपने करियर को सिर्फ लाइमलाइट, एयरपोर्ट लुक्स या सोशल मीडिया की चमक से नहीं आंकतीं, बल्कि उनके लिए मायने रखता है ऐसा काम, जो लंबे समय तक दर्शकों के दिलों में बना रहे. (फोटो साभार इंस्टाग्रामnituchandrasrivastava)
नीतू ने यह भी बताया कि बिहार जैसे साधारण परिवेश से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचना आसान नहीं था. उनके अनुसार, एक मिडिल-क्लास जॉइंट फैमिली से आने वाली लड़की के लिए अकेले अपने दम पर दुनिया में पहचान बनाना साहस, धैर्य और लगातार संघर्ष की मांग करता है. उन्होंने माना कि यह सफर समय लेने वाला जरूर रहा, लेकिन उन्होंने कभी शॉर्टकट नहीं चुना. (फोटो साभार इंस्टाग्रामnituchandrasrivastava)
Add as Preferred Source on Google
उनकी बातों से साफ झलकता है कि नीतू चंद्रा के लिए स्टारडम से ज्यादा महत्वपूर्ण उनकी पहचान और काम की गुणवत्ता है. वह मानती हैं कि सही प्रोजेक्ट चुनने में समय लगता है, लेकिन यही धैर्य उन्हें भीड़ से अलग बनाता है. (फोटो साभार इंस्टाग्रामnituchandrasrivastava)
नीतू ने अपने जीवन का उद्देश्य भी बेहद स्पष्ट रखा है. वो कहती हैं कि अच्छा काम करना और दर्शकों का प्यार पाना. उनके अनुसार, यही प्यार उनकी सबसे बड़ी ताकत है और यही उन्हें लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है. (फोटो साभार इंस्टाग्रामnituchandrasrivastava)
अब नीतू चंद्रा एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैंं. वह अपकमिंग फिल्म ‘खलनायक 2’ में संजय दत्त के साथ नजर आएंगी. ऐसे में उनके प्रशंसकों को उम्मीद है कि नीतू एक बार फिर अपने अभिनय से दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ेंगी. (फोटो साभार इंस्टाग्रामnituchandrasrivastava)
अब अगर ‘खलनायक 2’ की बात करें तो सुभाष घई की ये फिल्म 1993 की सीक्वल है. संजय दत्त की इस मच अवेटेड फिल्म का हाल ही में ऐलान हुआ था. संजय दत्त इस फिल्म में बल्लू बलराम के रोल में दिखेंगे. (फोटो साभार इंस्टाग्रामnituchandrasrivastava)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
April 27, 2026, 16:14 IST



