National

Gujarat Election Result LIVE: बीजेपी, AAP या कांग्रेस… गुजरात की सत्ता के सेमिफाइनल में किसका चला जादू? आज हो जाएगा साफ

Last Updated:April 28, 2026, 06:49 IST

Gujarat Election Result LIVE Updates: गुजरात में 15 नगर निगमों, 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों की लगभग 10,000 सीटों के नतीजे अब से कुछ ही देर में साफ हो जाएंगे. गुजरात की सत्ता का सेमिफ…और पढ़ेंबीजेपी, कांग्रेस, AAP... गुजरात निकाय चुनाव में किसका चला जादू? आज होगा साफZoom

गुजरात में 15 नगर निगमों, 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों के चुनाव नतीजों पर सबकी निगाहें टिकी हैं.

गुजरात में 15 नगर निगमों, 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों के चुनाव नतीजों पर सबकी निगाहें टिकी हैं. स्थानीय निकाय की इन सभी सीटों के लिए रविवार को मतदान हुआ और मंगलवार 28 अप्रैल को वोटों की गिनती के साथ नतीजे घोषित किए जाएंगे. यहां कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी, जिसके लिए पूरा तैयारी कर ली गई है.

Gujarat Nikay Chunav Results Live Updates: 722 सीटें पहले ही निर्विरोध जीत चुकी है बीजेपी

राज्य चुनाव आयोग की तरफ से जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, गुजरात की कुल 9952 सीटों में से 722 सीटों का फैसला बिना किसी मुकाबले के हो गया. 1,663 उम्मीदवारों की तरफ से नाम वापस लेने की वजह से बीजेपी ने इन सीटों को निर्विरोध अपने नाम कर लिया.

Gujarat Nagar Nigam Chunav Result: गुजरात निकाय चुनाव में करीब 57.08% हुई वोटिंग

राज्य के इन स्थानीय निकाय चुनावों में औसतन 57.08% मतदान हुआ. इसमें नगर निगमों में 49.14 प्रतिशत, नगरपालिकाओं में 59.81 प्रतिशत, जिला पंचायतों में 61.83 प्रतिशत और तालुका पंचायतों में 62.05 प्रतिशत मतदान शामिल है.

Location :

Ahmadabad,Ahmadabad,Gujarat

First Published :

April 28, 2026, 06:01 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj