Entertainment

‘खालिस्तान जिंदाबाद’, दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में खालिस्तानियों का हंगामा, सिंगर को बताया BJP एजेंट

Last Updated:April 30, 2026, 10:35 IST

वैंकूवर में दिलजीत दोसांझ के ‘औरा-2026’ कॉन्सर्ट के दौरान हंगामा मच गया. कुछ प्रदर्शनकारी खालिस्तान झंडों के साथ कॉन्सर्ट में घुस गए. इन लोगों ने सिंगर के शो के दौरान भारत विरोधी और प्रो खालिस्तानी नारे लगाए और जमकर हंगामा मचाया. साथ ही इन खालिस्तानी लोगों ने दिलजीत दोसांझ को बीजेपी और आरएसएस का एजेंट बताया.

ख़बरें फटाफट

'खालिस्तान जिंदाबाद', दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में खालिस्तानियों का हंगामाZoomदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में मचा बवाल.

नई दिल्ली.  पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के ग्लोबल स्टार दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने इंटरनेशनल कॉन्सर्ट्स को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. दुनियाभर में अपनी दमदार फैन फॉलोइंग रखने वाले दिलजीत जहां भी परफॉर्म करते हैं, वहां लाखों की भीड़ उमड़ पड़ती है. वैंकूवर में आयोजित उनका ‘औरा-2026’ म्यूजिक कॉन्सर्ट भी कुछ ऐसा ही था, जहां फैंस बड़ी संख्या में उनके लाइव परफॉर्मेंस का इंतजार कर रहे थे. लेकिन इस भव्य शो के दौरान अचानक ऐसी घटनाक्रम सामने आई, जिसने पूरे माहौल को तनावपूर्ण बना दिया.

कॉन्सर्ट अपने पूरे जोश में चल रहा था और दिलजीत स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे, तभी कुछ लोग खालिस्तान समर्थक झंडों के साथ कॉन्सर्ट में घुस गए. इन लोगों ने अचानक खालिस्तानी नारे लगाने शुरू कर दिए और कॉन्सर्ट में जमकर बवाल मचाया. इससे वहां मौजूद दर्शकों के बीच अफरा-तफरी मच गई. प्रदर्शनकारियों ने वैंकूवर में आयोजित इस कॉन्सर्ट में भारत विरोधी नारे लगाए और दिलजीत दोसांझ को बीजेपी और आरएसएस का एजेंट बताया.

दिलजीत के कॉन्सर्ट में खालिस्तानियों ने मचाया बवाल

इस अप्रत्याशित विरोध ने कुछ समय के लिए पूरे कार्यक्रम की दिशा बदल दी. माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि कार्यक्रम स्थल पर मौजूद सिक्योरिटी टीम को तुरंत हस्तक्षेप करना पड़ा. जब सुरक्षा कर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने और स्थिति संभालने की कोशिश की, तो उनके साथ बहस और झड़प जैसी स्थिति भी बनी. कुछ देर के लिए कॉन्सर्ट में मौजूद फैंस के बीच असहजता और चिंता का माहौल बन गया. हालांकि बाद में स्थिति को काबू में कर लिया गया और कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया.

दिलजीत दोसांझ को मिल रही धमकी

सूत्रों के मुताबिक हंगामा करने वालों में पवनदीप सिंह बस्सी और मनदीप सिंह रवि नाम के दो लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं. इन पर आरोप है कि ये दोनों सिक्ख्स फॉर जस्टिस Sikhs for Justice (SFJ) से जुड़े हो सकते हैं. SFJ भारत में प्रतिबंधित संगठन है, जिसके प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू हैं और यह संगठन पहले भी विवादों में रहा है.

सूत्रों के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने भविष्य में भी दिलजीत दोसांझ के शो के खिलाफ विरोध जारी रखने की चेतावनी दी है. फिलहाल दिलजीत दोसांझ या उनकी टीम की ओर से इस पूरे विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

About the AuthorPranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

April 30, 2026, 10:35 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj