Sports

MI vs SRH: मुंबई इंडियंस की हार के ये 5 मुजरिम, जिसकी वजह से टीम की हुई दुर्दशा

Last Updated:April 30, 2026, 09:38 IST

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2026 में बुरी तरह से संघर्ष कर रही है. टीम को उसके 8वें मैच में सनराइजर्स ने 6 विकेट से शर्मनाक हार दी. मुकाबले में मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 243 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था, लेकिन टीम के गेंदबाज उसे डिफेंड नहीं कर पाए. आइए जानते हैं मुंबई की हार के 5 विलेन के बारे में.

आईपीएल 2026 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की हालत खराब हो गई है. इस सीजन टीम अबतक कुल 8 मैच खेली है, जिसमें उसे सिर्फ 2 में जीत मिली है. मुंबई का पिछला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ था. वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 243 रन का स्कोर खड़ा किया, लेकिन इसके बावजूद वह नहीं जीत पाई है. ऐसे में जानते हैं सनराइजर्स के खिलाफ मुंबई की हार के लिए जिम्मेदार पांच खिलाड़ियों के बारे में.

इस लिस्ट में पहला नाम दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का है. यॉर्कर किंग के नाम से विख्यात बुमराह की सनराइजर्स के खिलाफ मैच में जमकर पिटाई हुई. उन्होंने मुकाबले में 4 ओवर की गेंदबाजी की, जिसमें 54 रन लुटा दिए और एक भी विकेट नहीं मिला. बुमराह जैसे गेंदबाज को अगर इतना रन पड़ जाए जो फिर टीम की हार तय हो जाती है. यही कारण है कि सनराइजर्स के खिलाफ मुंबई की हार के लिए बुमराह सबसे बड़े विलेन बने.

इस लिस्ट में दूसरा नाम सूर्यकुमार यादव का है. सूर्यकुमार यादव अपने खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं. सनराइजर्स के खिलाफ मैच में भी वह दहाई का आंकड़ा पार नहीं क पाए. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए सूर्या 5 गेंद में सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए. बल्लेबाजी में सूर्या का फेल होना भी मुंबई की हार का एक बड़ा कारण रहा.

Add as Preferred Source on Google

लिस्ट में तीसरा बड़ा नाम कप्तान हार्दिक पांड्या का है. हार्दिक पांड्या ने सनराइजर्स के खिलाफ बहुत ही घटिया कप्तानी की. बल्लेबाजी में उन्होंने बेशक 15 गेंद में 31 रन बनाए और बॉलिंग में 1 विकेट भी लिया, लेकिन कप्तानी में उनके फैसले ने मुंबई को डुबा दिया. मैच में हार्दिक ने इंपैक्ट सब कोम मैदान पर बुलाकर उसका इस्तेमाल नहीं किया.

मुंबई की हार के गुनेहगारों में तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का भी नाम है. बोल्ट नई गेंद से विकेट के लिए जाने जाते हैं, लेकिन सनराइजर्स के खिलाफ मैच में वह पावर प्ले में अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की जोड़ी को नहीं तोड़ पाए. हालांकि, बाद में उन्होंने जरूर एक सफलता हासिल की, लेकिन तब मैच मुंबई की पकड़ से निकल चुका था.

तिलक वर्मा का मैच नहीं चल पाना भी मुंबई के लिए भारी पड़ गया. सनराइजर्स के खिलाफ मैच में तिलक वर्मा ने दमदार शुरुआत की, लेकिन कुछ ही देर में वह 7 रन बनाकर वापस चलते बने. तिलक वर्मा ने बेशक इस सीजन में मुंबई के लिए शतक लगाया है, लेकिन निरंतरता नहीं होने के कारण टीम को उसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

April 30, 2026, 09:38 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj