Rajasthan

जयपुर में यहां आज भी पानी में तैरते हैं ‘रामसेतु के पत्थर’, देख कर हैरान हो रहे लोग!

X
title=

जयपुर में यहां आज भी पानी में तैरते हैं ‘रामसेतु के पत्थर’, देख कर सभी हैरान!

 

arw img

Jaipur Tourist Place: जयपुर सिर्फ किलों और महलों का शहर नहीं है, बल्कि यहां कुछ ऐसे रहस्य भी छिपे हैं जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं. गर्मियों के इस सीजन में भी जब तापमान अपने चरम पर है, तब भी पर्यटकों की भीड़ एक ऐसे खास म्यूजियम की ओर खिंची चली आ रही है, जहां आस्था और रहस्य एक साथ देखने को मिलते हैं. जलमहल के पास स्थित खजाना महल म्यूजियम इन दिनों खास चर्चा में है, क्योंकि यहां रामसेतु से जुड़े ऐसे पत्थर रखे गए हैं, जो पानी में तैरते हुए नजर आते हैं. इस म्यूजियम में रखे गए पत्थर सिर्फ देखने के लिए नहीं, बल्कि उन्हें छूकर भी महसूस किया जा सकता है. करीब 4 किलो तक वजनी ये पत्थर राम कुंड में तैरते हुए दिखते हैं, जो हर किसी को चौंका देते हैं. बताया जाता है कि ये पत्थर रामेश्वरम समेत अलग-अलग स्थानों से लाए गए हैं और वर्षों से सुरक्षित रखे गए हैं. पर्यटकों के लिए यह अनुभव किसी चमत्कार से कम नहीं है. लोग यहां पहुंचकर पहले इन पत्थरों के दर्शन करते हैं, फिर म्यूजियम की बाकी गैलरियों को देखते हैं, जहां कीमती रत्नों, उल्कापिंड और दुर्लभ पत्थरों का अनोखा संग्रह मौजूद है. यही वजह है कि यह जगह अब जयपुर के सबसे खास आकर्षणों में शामिल होती जा रही है, जहां हर दिन सैकड़ों लोग इतिहास, आस्था और विज्ञान के इस अनोखे संगम को देखने पहुंच रहे हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj