Entertainment

पिता आमिर खान की गर्लफ्रेंड को बेटी इरा ने पहले लगाया गले, फिर बनाया मुंह, शॉकिंग वीडियो वायरल

Last Updated:May 01, 2026, 21:56 IST

Ira Khan Viral Video : आमिर खान के बेटे बेटे जुनैद खान की फिल्म ‘एक दिन’ रिलीज हो चुकी है. साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी भी लीड रोल में नजर आ रही हैं. आमिर खान ने बेटे की फिल्म के लिए खूब प्रमोशन किया. कई इंटरव्यूज दिए. इसी बीच उनकी बेटी इरा खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में इरा खान अपने पिता आमिर खान की गर्लफ्रेंड गैरी स्प्रैट को गले लगाती हैं लेकिन फिर मुंह बना लेती हैं. मजेदार बात यह है कि इरा खान के पति नुपूर शिखरे गौरी स्प्रैट को गले लगाते हैं. इसके बाद क्या हुआ, आइये जानते हैं. पिता आमिर खान की गर्लफ्रेंड को इरा ने पहले लगाया गले, फिर बनाया मुंह, और फिर..ZoomIra Khan Gauri Spratt Viral Video : आमिर खान की बेटी इरा खान का गौरी स्प्रैट से मुलाकात का वीडियो वायरल हो रहा है..

मुंबई. आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म ‘एक दिन’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. हालांकि फिल्म की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही. इसी बीच आमिर खान की बेटी इरा खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने पिता की गर्लफ्रेंड गैरी स्प्रैट को पहले गले लगाती हैं और फिर मुंह बना लेती हैं. इरा अपने पति नुपूर शिखरे के साथ भाई और पिता से मिलती हुई नजर आ रही हैं.

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि इरा खान गौरी को गले तो लगाती हैं लेकिन फिर अजीब सा चेहरा बनाती हैं. मुंह बनाते हुए पीछे हट जाती हैं. हालांकि गौरी खुश नजर आ रही हैं. सबसे मजेदार बात यह है कि इरा खान के पति नुपूर शिखरे गौरी स्प्रैट को गले लगाते हैं. वीडियो में इरा खान वहां से अपने पति के साथ आगे बढ़ते हुए नजर आती हैं और वो अपने पति पर भी नाराजगी जाहिर करती हैं. वायरल वीडियो ‘एक दिन’ फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के समय का बताया जा रहा है. आमिर खान अपनी फैमिली के साथ गए थे.

हाल ही में आमिर खान ने अपने एक इंटरव्यू में गौरी स्प्रैट से रिश्ते के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत ही भाग्यशाली हूं जो मेरी जिंदगी में गौरी आई. वो बहुत अच्छी हैं. हालांकि मेरे रिश्ते मेरी दोनों एक्स-वाइफ किरण राव और रीना दत्ता से भी मजबूत हैं लेकिन कुछ वजहों से हमारा रिश्ता टूट गया. जब आप पूछते हैं तो मुझे लगता है कि मैं सौभाग्यशाली हूं जो मेरी जिंदगी में गौरी आई. हम एकदूजे के साथ बहुत खुश हैं. मुझे लगताहै कि अब जाके मैं मुकम्मल हुआ.’

आमिर खान ने आगे कहा, ‘एक गलती मैंने की है और उसे अब सुधारने का प्रयास कर रहा हूं. मैंने अपने करीबियों और रिश्तों को समय नहीं दिया. मैं सिर्फ काम ही करता रह गया. फिल्ममेकिंग और एक्टिंग में 30-35 साल निकाल दिए. कोविड के दौरान मुझे अपनी जिंदगी के बारे में सोचने-परखने का मौका मिला. मैं उस समय काम करने की स्थिति में नहीं था. फिर मुझे अहसास हुआ कि मैंने अपनी बहुत सी चीजें खो दी हैं और वो गुजरा समय दोबारा लौटकर नहीं आएगा.’

About the AuthorChaturesh TiwariNews Editor

An accomplished digital content creator and planner. Creating Trustworthy enhanced quality news content for online aligned with Google Core Guidelines. Currently working as a News Editor in News 18 Hindi Digita…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Mumbai,Maharashtra

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj