World

समुद्र में फिर लौटा सोमाली डाकुओं का राज, 10 दिन में दूसरा तेल टैंकर हाईजैक, देखती रही US नेवी

Last Updated:May 03, 2026, 10:39 IST

Somali Pirate Ship Hijack: सोमाली समुद्री लुटेरों ने यमन के पास गल्फ ऑफ एडन में MT Eureka तेल टैंकर को हाईजैक कर लिया. यह 10 दिनों में दूसरी ऐसी घटना है, जिससे समुद्री सुरक्षा पर चिंता बढ़ गई है. जहाज को सोमालिया की ओर ले जाया जा रहा है. विशेषज्ञों के मुताबिक, हूती विद्रोहियों के हमलों के कारण सुरक्षा ढील का फायदा उठाकर समुद्री डाकू फिर सक्रिय हो गए हैं.समुद्र में फिर लौटा सोमाली डाकुओं का राज, 10 दिन में दूसरा तेल टैंकर हाईजैकZoomजहाज हाईजैक किया गया.

वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के तनाव के कारण होर्मुज बंद है. वहीं जो जहाज लाल सागर से गुजर रहे हैं उनके ऊपर भी खतरा मंडरा रहा है. यमन के तट के पास एक बार फिर समुद्री लुटेरों का खतरा बढ़ता नजर आ रहा है. सोमालिया के समुद्री डाकुओं ने एक तेल टैंकर को हाईजैक कर लिया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट्स पर चिंता बढ़ गई है. यह तब हुआ है जब अमेरिकी नेवी अरब सागर में मौजूद है. BBC की रिपोर्ट में कहा गया कि सोमाली सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, ‘MT यूरेका’ (MT Eureka) नाम के इस टैंकर को गल्फ ऑफ अदन में हथियारबंद लोगों ने कब्जे में ले लिया. रिपोर्ट के अनुसार, यह हमला स्थानीय समय के अनुसार सुबह करीब 5 बजे हुआ. टैंकर टोगो के झंडे के तहत चल रहा था और यमन के काना पोर्ट के पास समुद्री लुटेरों ने इसे अपने कब्जे में ले लिया. बताया जा रहा है कि हमलावर सोमालिया के पुंटलैंड क्षेत्र के क़ंदाला इलाके से निकले थे और सीधे जहाज पर चढ़कर उसे अपने नियंत्रण में ले लिया.

जहाज कहां ले जा रहे लुटेरे?
About the AuthorYogendra Mishra

योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब हिंदी के इंटरने…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj