Rajasthan
जोधपुर की तपती धूप में ‘कूल’ हुए जंगल के राजा! माचिया सफारी पार्क में किया खास समर अरेंजमेंट

माचिया सफारी पार्क में जानवरों की समर पार्टी, शेर-भालू भी ले रहे गर्मी का मजा
Jodhpur Machia Safari Park: जोधपुर में भीषण गर्मी के बीच माचिया सफारी पार्क में वन्यजीवों की देखभाल के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचते ही पार्क प्रशासन अलर्ट हो गया है. जानवरों को राहत देने के लिए बाड़ों में कूलर, फव्वारे और पानी के कुंड बनाए गए हैं, जिनमें नियमित रूप से ठंडा और स्वच्छ पानी भरा जाता है. भालुओं और अन्य जीवों के आहार में भी बदलाव किया गया है, जिसमें तरबूज और खीरे जैसे पानी से भरपूर फल शामिल हैं. इन उपायों से वन्यजीवों को गर्मी से सुरक्षित रखने और उनकी दिनचर्या संतुलित बनाए रखने में मदद मिल रही है.




