जयपुर पुलिस बिग एक्शन, 1793 स्पॉट पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, क्रिमिनल्स में मच गई भगदड़, जानें क्या हुआ?

Last Updated:May 06, 2026, 13:24 IST
Jaipur News : जयपुर पुलिस ने एरिया डॉमिनेशन के तहत तीन दिन तक ताबड़तोड़ अभियान चलाकर 1461 वांछित और असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया है. अपराधियों की इस मेगा धरपकड़ के लिए जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में 503 ने 1793 स्थानों पर दबिश दी. जयपुर पुलिस का यह अपने आप में बड़ा धरपकड़ अभियान था. इस अभियान में अधिकतम पुलिस अमले को शामिल किया गया. जानें क्या-क्या हुआ. 
जयपुर पुलिस की 503 टीमों ने एक साथ अपराधियों के खिलाफ मेगा अभियान चलाया.
Jaipur Police News : जयपुर पुलिस ने शहर की कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए तीन दिन तक ताबड़तोड़ कार्रवाई कर 1461 वांछित और असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया है. एरिया डॉमिनेशन की इस कार्रवाई में जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने चारों जिलों के पुलिस उपायुक्तों को हार्डकोर अपराधी, हिस्ट्रीशीटर अपराधी, आदतन अपराधी, महिला अत्याचार के प्रकरणों में वांछित अपराधी और अन्य जघन्य अपराधों में वांछित चल रहे अपराधियों की धरपकड़ करने के निर्देश दिए थे. उसके बाद एक्टिव हुए पुलिस अमले ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया.
पुलिस आयुक्त के निर्देश के बाद विशेष पुलिस आयुक्त जयपुर (ऑपरेशन्स) ओमप्रकाश के निर्देशन में पुलिस की 503 टीमों क्रिमिनल्स पर टूट पड़ी. इन टीमों ने 2 से 4 मई तक 3 दिन तक लगातार एरिया डॉमिनेशन अभियान के तहत पुलिस आयुक्तालय जयपुर के पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण जिलों में अपराधियों का धरपकड़ अभियान चलाया. इन तीन दिनों में 1793 स्थानों पर दबिश देकर कुल 1461 वांछित और असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया.
वरिष्ठ अधिकारियों ने टीमों को ब्रीफ कियासभी डीसीपी ने वांछित अपराधियों की सूची तथा रैड टीम्स एवं रैड रूट्स तैयार कर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया. इस इस स्पेशल ड्राइव में अधिकतम पुलिसकर्मियों की उपस्थिति की सक्रिय भागीदारी तय की गई. सभी थानों, कार्यालयों, पुलिस लाइन और डीएसटी आदि सभी को शामिल किया गया. वरिष्ठ अधिकारियों ने खुद टीमों को ब्रीफ कर एक्शन के लिए रवाना किया.
24 हिस्ट्रीशीटर समेत इन आरोपियों को दबोचाइस कार्रवाई में 106 स्थाई वारंटी, 335 बीएनएसएस के तहत और ईनामी क्रिमिनल गिरफ्तार किए गए. 24 हिस्ट्रीशीटर को दबोचा गया. 44 उन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया जो सामान्य अपराधों में वांछित थे. 11 ऐसे अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया जो जघन्य अपराधों में वांछित थे. 1004 व्यक्तियों को बीएनएसएस की धारा 170 में गिरफ्तार किया गया.
ड्रग्स, अवैध शराब और हथियार बरामदपुलिस की इस कार्रवाई में गांजा, स्मैक, कोकीन, एसएलडी और एमडीएमए जैसे ड्रग्स जब्त किए गए. आबकारी एक्ट के कुल 76 केस दर्ज कर 77 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. उनसे अवैध देशी और अग्रेजी शराब के 4210 पव्वे तथा 113 लीटर हथकड़ शराब जब्त की गई. आर्म्स एक्ट के 3 केस दर्ज कर 5 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया. उनसे 1 देशी कट्टा, 2 पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए.
About the AuthorSandeep Rathore
संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan



