अब स्कूटी पर तैनात महिला पुलिस दस्ता करेगा मनचलों का इलाज, बस डायल करना होगा यह नंबर

अब स्कूटी पर तैनात महिला पुलिस दस्ता करेगा मनचलों का इलाज, बस करना होगा यह काम
Pali Police Scooty Patrolling: पाली पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए नई पहल शुरू की है. एसपी मोनिका सैन ने महिला हेल्पलाइन 1090 के बेड़े में विशेष स्कूटियां शामिल की हैं, जिससे अब संकरी गलियों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी महिला पुलिसकर्मी तुरंत पहुंच सकेंगी. पहले बड़ी पुलिस गाड़ियों को पुराने शहर की गलियों में पहुंचने में परेशानी होती थी, लेकिन अब स्कूटी दस्ते के जरिए हर इलाके में निगरानी आसान होगी. पुलिस का कहना है कि इस कदम से महिलाओं और छात्राओं में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी और छेड़छाड़ या उत्पीड़न करने वालों में डर पैदा होगा. महिला हेल्पलाइन 1090 के जरिए किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. पुलिस ने महिलाओं से बिना डर या संकोच शिकायत दर्ज कराने की अपील की है. यह पहल शहर में भयमुक्त और सुरक्षित माहौल बनाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|




