मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी खबर, आरसीबी के खिलाफ मैच के लिए रायपुर पहुंचे हार्दिक पंड्या

होमखेलक्रिकेट
मुंबई के लिए अच्छी खबर, आरसीबी के खिलाफ मैच के लिए रायपुर पहुंचे हार्दिक
Last Updated:May 08, 2026, 00:02 IST
hardik pandya joined mumbai Indians squad: कप्तान हार्दिक पंड्या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपने अगले इंडियन प्रीमियर लीग मैच से पहले रायपुर में अपने मुंबई इंडियंस के साथियों के साथ जुड़ गए हैं. वह सोमवार को पीठ में खिंचाव के कारण लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पिछला मैच नहीं खेल पाए थे. कहा जा रहा है कि उनकी चोट मामूली है और उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच के लिए आराम करने की सलाह दी गई थी. मुंबई इंडियंस ने बृहस्पतिवार को ‘एक्स’ पर पंड्या की एक तस्वीर के साथ लिखा, ‘रायपुर में चेक-इन किया.’
रायपुर पहुंचे हार्दिक पंड्या.
नई दिल्ली. कप्तान हार्दिक पंड्या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपने अगले इंडियन प्रीमियर लीग मैच से पहले रायपुर में अपने मुंबई इंडियंस के साथियों के साथ जुड़ गए हैं. वह सोमवार को पीठ में खिंचाव के कारण लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पिछला मैच नहीं खेल पाए थे. कहा जा रहा है कि उनकी चोट मामूली है और उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच के लिए आराम करने की सलाह दी गई थी. मुंबई इंडियंस ने बृहस्पतिवार को ‘एक्स’ पर पंड्या की एक तस्वीर के साथ लिखा, ‘रायपुर में चेक-इन किया.’
हार्दिक पंड्या की फिटनेस पर सवालहार्दिक पंड्या मुंबई के खिलाड़ियों के पहले ग्रुप के साथ रायपुर नहीं पहुंचे थे. इस सीजन में फिटनेस की वजह से हार्दिक पहले ही 2 मैच नहीं खेल पाए हैं. 10 मई को आरसीबी के खिलाफ होने वाले मैच में वह खेलेंगे या नहीं, इसका फैसला टीम की मेडिकल टीम और नितिन पटेल करेंगे. गुरुवार को सूर्या के घर बेटी का जन्म हुआ है. इस खुशी के मौके पर वह अपने परिवार के साथ हैं. अब यह सूर्या पर निर्भर करता है कि वह मैच के लिए टीम से जुड़ते हैं या परिवार के साथ रुकते हैं.
रोहित शर्मा की शानदार वापसीहैमस्ट्रिंग की चोट के बाद वापसी करते हुए रोहित शर्मा ने धमाका किया. पिछले मैच में उन्होंने लखनऊ के खिलाफ 44 गेंदों में 84 रनों की तूफानी पारी खेली. उनकी और रयान रिकेल्टन की बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई ने 6 विकेट से जीत दर्ज की और अपनी उम्मीदें जिंदा रखीं.
MI के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किलमुंबई इंडियंस फिलहाल प्वॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है. उन्होंने अब तक 10 मैचों में से सिर्फ 3 जीते हैं और 7 हारे हैं. अब अगर मुंबई को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहना है, तो उन्हें अपने बचे हुए सभी मैच जीतने होंगे. एक भी हार उनके लिए टूर्नामेंट का सफर खत्म कर सकती है. सबकी नजरें मुंबई के 10 मई को होने वाले मुकाबले पर हैं, जहां उसका सामना डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी से होगा.
About the AuthorShivam Upadhyay
शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi



