Entertainment

Raja Shivaji Box Office Collection Day 7: बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ की दहाड़, फिल्म बनी नोट छापने की मशीन, 1 हफ्ते में 50 करोड़ क्लब में हुई शामिल

Last Updated:May 08, 2026, 06:05 IST

रितेश देशमुख की पीरियड ड्रामा फिल्म राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है. छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित इस फिल्म का लेखन, निर्देशन और निर्माण खुद रितेश ने किया है, जिसमें उन्होंने मुख्य भूमिका भी निभाई है. फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले हफ्ते में ही 50 करोड़ का शानदार आंकड़ा पार कर लिया है. शानदार एक्शन और ऐतिहासिक गाथा से सजी यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी ने सिनेमाघरों पर कब्जा कर लिया है. यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए झंडे गाड़ रही है. 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म महज एक हफ्ते के भीतर ही 50 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर चुकी है. जानिए अब तक इस हिस्टोरिकल फिल्म ने भारत में कितने करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित इस फिल्म की खास बात यह है कि रितेश देशमुख ने ही इस मूवी का डायरेक्शन किया है. हालांकि, यह फिल्म हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में रिलीज हुई है, लेकिन मराठी वर्जन को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और यह हिंदी के मुकाबले कहीं बेहतर प्रदर्शन कर रही है.

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है. फिल्म ने गुरुवार यानी 7वें दिन घरेलू बाजार में 4 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जिसके साथ ही इसकी कुल भारतीय कमाई अब 52.65 करोड़ तक पहुंच गई है.

Add as Preferred Source on Google

शुरुआती कमाई की बात करें तो पिछले शुक्रवार को 11.35 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग के बाद फिल्म ने पहले वीकेंड पर भी शानदार प्रदर्शन किया था, जहां शनिवार को 10.55 करोड़ और रविवार को 12 करोड़ का कारोबार हुआ. शुरुआती तीन दिनों तक मूवी ने डबल डिजिट में बिजनेस किया.

वर्किंग डेज होने के कारण फिल्म की कमाई में उम्मीद के मुताबिक गिरावट देखने को मिली है. सोमवार को फिल्म ने 5.60 करोड़ का कारोबार किया, जबकि मंगलवार और बुधवार को यह आंकड़ा 4.90 करोड़ और 4.25 करोड़ रहा. गुरुवार को कलेक्शन थोड़ा और कम हुआ, लेकिन इसके बावजूद फिल्म 50 करोड़ का बड़ा आंकड़ा पार करने में सफल रही है.

अब हर किसी की नजर इस बात पर है कि क्या शुक्रवार और आने वाले वीकेंड पर फिल्म की कमाई में एक बार फिर उछाल देखने को मिलता है या नहीं. ऐतिहासिक घटनाओं और पराक्रम की गाथा समेटे फिल्म राजा शिवाजी छत्रपति शिवाजी महाराज के गौरवशाली जीवन पर आधारित एक शानदार एक्शन ड्रामा है.

इस फिल्म की कमान खुद रितेश देशमुख ने संभाली है, जिन्होंने न केवल लीड रोल निभाया है बल्कि इसका लेखन और निर्देशन भी खुद ही किया है. मुंबई फिल्म कंपनी और जियो स्टूडियोज के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्माण जेनेलिया डिसूजा और ज्योति देशपांडे ने मिलकर किया है.

राजा शिवाजी फिल्म की स्टार कास्ट काफी बड़ी है. रितेश और जेनेलिया के साथ-साथ इसमें संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी और अमोल गुप्ते जैसे मंझे हुए कलाकार अपनी अदाकारी का जौहर दिखा रहे हैं. वहीं, फिल्म में सलमान खान का एक खास कैमियो दर्शकों के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj