अजनबी के जिस कॉल-मैसेज से लग रहा था डर, उसने ही खोला किस्मत का पिटारा, मामूली डांसर को बनाया फिल्म स्टार

Last Updated:May 09, 2026, 04:31 IST
एक डांसर की किस्मत तब बदली, जब निर्देशक अल्फोंस पुथरेन ने उन्हें फिल्म ‘प्रेमम’ की लीड हीरोइन चुना. शुरू में बार-बार कॉल्स की वजह से हीरोइन ने उन्हें ‘स्टॉकर’ समझ लिया था. वे पुलिस में शिकायत करने वाली थीं. उन्होंने बाद में सच्चाई पता चलने पर फिल्म की, जो सुपरहिट रही. एक्ट्रेस अपनी पहली ही मूवी से स्टार बन गई थीं. वे अपने उसूलों की पक्की हैं. उन्होंने फेयरनेस क्रीम का विज्ञापन ठुकरा दिया था. वे अपनी अगली फिल्म ‘रामायण’ में नजर आएंगी.
नई दिल्ली: साउथ सिनेमा की सबसे चहेती एक्ट्रेस आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. उन्होंने अपनी सादगी, बिना मेकअप वाले लुक और जबरदस्त डांस से करोड़ों फैंस बनाए हैं. मगर कभी ऐसा भी वक्त था जब साई पल्लवी एक फिल्म डायरेक्टर को ‘स्टॉकर’ समझ बैठी थीं. उन्हें लगा था कि कोई अनजान शख्स उनका पीछा कर रहा है और मामला पुलिस तक पहुंचने वाला था. बाद में पता चला कि वही शख्स उनकी किस्मत बदलने आया था. (फोटो साभार: Instagram@saipallavi.senthamarai)
साई पल्लवी का जन्म 9 मई 1992 को तमिलनाडु के एक मिडिल क्लास परिवार में हुआ था. उनके पिता सरकारी नौकरी में थे और मां को डांस का शौक था. साई बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल थीं और उनका सपना डॉक्टर बनने का था. इसी सपने को पूरा करने के लिए वह जॉर्जिया चली गईं और वहां से अपनी मेडिकल की पढ़ाई पूरी की. डॉक्टरी की पढ़ाई के दौरान उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि वह कभी फिल्मों की दुनिया में कदम रखेंगी. (फोटो साभार: Instagram@saipallavi.senthamarai)
पढ़ाई के साथ-साथ साई को डांस का जुनून था. हैरानी की बात यह है कि उन्होंने कभी भी प्रोफेशनल ट्रेनिंग नहीं ली. वह टीवी पर माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय को देखकर डांस स्टेप्स सीखा करती थीं. इसी शौक के चलते वह कुछ डांस रियलिटी शोज का हिस्सा भी बनीं. फिल्मों में आने से पहले उन्होंने कुछ छोटे-मोटे रोल्स भी किए थे, लेकिन तब उन्हें वह पहचान नहीं मिल पाई, जिसकी वह हकदार थीं.(फोटो साभार: Instagram@saipallavi.senthamarai)
Add as Preferred Source on Google
साई पल्लवी की लाइफ में सबसे बड़ा मोड़ तब आया, जब मशहूर डायरेक्टर अल्फोंस पुथरेन की नजर उनकी एक डांस क्लिप पर पड़ी. वह साई की नेचुरल पर्सनैलिटी से इतने प्रभावित हुए कि उन्हें अपनी फिल्म ‘प्रेमम’ के लिए कास्ट करना चाहा. उन्होंने साई को फेसबुक पर मैसेज किया और फोन करने की कोशिश की. उस वक्त साई जॉर्जिया में अपनी मेडिकल की पढ़ाई में बिजी थीं और उन्हें एक्टिंग में कोई खास दिलचस्पी नहीं थी. (फोटो साभार: Instagram@saipallavi.senthamarai)
जब डायरेक्टर के कॉल और मैसेज बार-बार आने लगे, तो साई पल्लवी बुरी तरह डर गईं. उन्हें लगा कि कोई अजनबी उनका पीछा कर रहा है और उन्हें परेशान कर रहा है. वह इतनी घबरा गई थीं कि उन्होंने उस शख्स की शिकायत पुलिस में करने का मन बना लिया था. बाद में जब उन्हें हकीकत पता चली कि वह कोई स्टॉकर नहीं बल्कि एक फिल्ममेकर है जो उन्हें लीड रोल ऑफर कर रहा है, तब जाकर उनकी जान में जान आई और उन्होंने डायरेक्टर से माफी मांगी.<br />(फोटो साभार: Instagram@saipallavi.senthamarai)
फिल्म ‘प्रेमम’ रिलीज हुई और साई पल्लवी का निभाया ‘मलार’ का किरदार रातों-रात सुपरहिट हो गया. उनकी सादगी और चेहरे पर दिखने वाले मुहांसों के साथ उनके कॉन्फिडेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया. इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला और देखते ही देखते वह साउथ की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हो गईं. इसके बाद, उन्होंने ‘फिदा’ और ‘गार्गी’ जैसी कई बेहतरीन फिल्में दीं. (फोटो साभार: Instagram@saipallavi.senthamarai)
साई पल्लवी सिर्फ अपनी एक्टिंग ही नहीं, बल्कि अपने कड़े उसूलों के लिए भी मशहूर हैं. उन्होंने एक बार करोड़ों रुपये का फेयरनेस क्रीम का विज्ञापन सिर्फ इसलिए ठुकरा दिया था क्योंकि वह रंग-भेद को बढ़ावा नहीं देना चाहती थीं. वह मानती हैं कि असली खूबसूरती इंसान के काम और उसके स्वभाव में होती है, न कि गोरे रंग में. उनके इस फैसले की पूरी फिल्म इंडस्ट्री में जमकर तारीफ हुई थी. (फोटो साभार: Instagram@saipallavi.senthamarai)
आज साई पल्लवी साउथ सिनेमा की सबसे सम्मानित अभिनेत्रियों में से एक हैं. वह जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं. वह ‘रामायण’ फिल्म में माता सीता का किरदार निभाएंगी. एक डॉक्टर बनने का सपना देखने वाली लड़की आज अपनी नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से पूरे देश पर राज कर रही है. उनका यह सफर वाकई किसी फिल्मी कहानी से कम रोमांचक नहीं है. (फोटो साभार: Instagram@saipallavi.senthamarai)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



