Rajasthan

बीकानेर बॉर्डर पर ड्रोन के जरिए पहुंचाए गए हथियार! पाकिस्तान कनेक्शन का बड़ा नेटवर्क आया सामने

Last Updated:May 12, 2026, 13:00 IST

Bikaner Drone Arms Smuggling : बीकानेर के खाजूवाला बॉर्डर पर ड्रोन के जरिए हथियार तस्करी मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. जांच में सामने आया कि पंजाब जेल में बंद कुख्यात तस्कर सुखविंद्र ने पाकिस्तान से हथियार मंगवाए थे. मामले में स्थानीय नेटवर्क की भी भूमिका मिली है. पुलिस ने आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

ख़बरें फटाफट

बीकानेर बॉर्डर पर ड्रोन से हथियारों की खेप! पाकिस्तान कनेक्शन का बड़ा खुलासाZoomBikaner Drone Arms Smuggling

बीकानेर : बीकानेर जिले के खाजूवाला बॉर्डर क्षेत्र में ड्रोन के जरिए हथियारों की तस्करी के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान से भेजे गए हथियारों की इस खेप के पीछे पंजाब जेल में बंद कुख्यात तस्कर सुखविंद्र का हाथ था. पुलिस ने मामले में शामिल आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, फरवरी माह में खाजूवाला क्षेत्र के 24 KND इलाके में स्थित एक खेत में संदिग्ध ड्रोन गिरने की सूचना मिली थी. सूचना के बाद बीएसएफ और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया. जांच के दौरान खेत से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए गए थे.

ड्रोन से गिरे हथियार, मचा हड़कंपसंयुक्त कार्रवाई में टीम ने 5 पिस्टल और 325 कारतूस बरामद किए थे. शुरुआती जांच में यह मामला अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से ड्रोन के जरिए हथियार सप्लाई से जुड़ा माना गया. इसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे नेटवर्क की गहन जांच शुरू की. जांच में सामने आया कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजे गए हथियारों को भारतीय सीमा में गिराने की साजिश पहले से तैयार की गई थी.

पाकिस्तान से आई हथियारों की खेपइस नेटवर्क में स्थानीय स्तर पर कुछ लोगों की भूमिका भी सामने आई है, जिन्हें पुलिस ने नामजद किया है. माना जा रहा है कि ये लोग हथियारों की खेप को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने और आगे सप्लाई करने का काम करते थे. मामले की जांच कर रहीं IPS सीओ सदर अनुष्ठा कालिया के नेतृत्व में पुलिस लगातार नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है. पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हथियारों की यह खेप किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी और इसके पीछे का पूरा मॉड्यूल कितना बड़ा है.

बीकानेर बॉर्डर पर तस्करी का जालसुरक्षा एजेंसियां इस मामले को सीमा पार से संचालित संगठित तस्करी नेटवर्क से जोड़कर देख रही हैं. बॉर्डर इलाके में ड्रोन के जरिए हथियार पहुंचाने की घटनाओं को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से गंभीर माना जा रहा है. फिलहाल पुलिस और बीएसएफ संयुक्त रूप से पूरे मामले की जांच में जुटी हुई हैं.

About the AuthorRupesh Kumar Jaiswal

A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Bikaner,Bikaner,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj