Google Down News: अगर गूगल डाउन हो जाए तो क्या करेंगे आप? इन आसान और फास्ट विकल्प से नहीं रुकेगा आपका काम

Last Updated:May 12, 2026, 11:27 IST
अगर Google पर सर्च करते समय ‘Server Error’ या ‘Something went wrong’ दिखे, तो घबराएं नहीं. जानिए इंटरनेट चेक करने, ब्राउजर रीफ्रेश करने और Bing, DuckDuckGo जैसे ऑप्शन का इस्तेमाल करके काम कैसे जारी रखें.
आज मंगलवार की सुबह गूगल पर कुछ भी सर्च करते समय कुछ लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा हैं. लोगों ने शिकायत की है कि कुछ भी गूगल पर सर्च करने पर ‘Server Error’ या ‘Something went wrong’ जैसा मैसेज आ रहा था. अब सवाल ये है कि अगर ऐसी दिक्कत आपके साथ भी हो जाए और अचानक गूगल डाउन हो जाए तो क्या करें.
अगर गूगल ठप हो जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है. यह कोई अकेली घटना नहीं है. कई बार गूगल के सर्वर में अस्थायी समस्या आ जाती है, जिसकी वजह से दुनिया भर में लाखों यूजर्स को सर्च रिजल्ट नहीं मिल पाते.
गूगल डाउन होने पर सबसे पहले ये काम करें- अपना इंटरनेट कनेक्शन चेक करें, चाहे वह Wi-Fi हो या मोबाइल डेटा. ब्राउजर को रीफ्रेश करें या Ctrl + F5 दबाकर ट्राई करें. दूसरे ब्राउजर जैसे Firefox या Edge में भी चेक करें.
Add as Preferred Source on Google
मोबाइल डेटा और Wi-Fi दोनों से सर्च करके देखें. गूगल की वर्तमान स्थिति जानने के लिए downdetector.in या downdetector.com पर जा सकते हैं.
अगर गूगल काम नहीं कर रहा तो इन ऑप्शन का इस्तेमाल करें. सबसे अच्छा ऑप्शन है Bing.com. यह माइक्रोसॉफ्ट का सर्च इंजन है और ज्यादातर मामलों में गूगल जितने ही अच्छे रिजल्ट देता है. DuckDuckGo प्राइवेसी पसंद करने वालों के लिए बेहतरीन है क्योंकि यह आपकी सर्च हिस्ट्री ट्रैक नहीं करता.
Yahoo Search भी अभी भी ठीक-ठाक काम करता है. अगर आपको डिटे में जवाब चाहिए तो Perplexity.ai जैसे AI सर्च इंजन का इस्तेमाल करें. साथ ही ChatGPT, Google Gemini या Grok से भी सवाल पूछ सकते हैं.
मोबाइल यूजर्स के लिए टिप्स- गूगल ऐप के बजाय Chrome ब्राउजर में दूसरे सर्च इंजन को डिफॉल्ट सेट कर लें. साथ ही Wikipedia और YouTube जैसे ऑफलाइन काम करने वाले ऐप्स को हमेशा तैयार रखें ताकि इंटरनेट डाउन होने पर भी काम चल सके.
गूगल डाउन होना कोई बड़ी समस्या नहीं है. यह आमतौर पर 10 से 30 मिनट में खुद ठीक हो जाता है. लेकिन काम रुकने नहीं देना चाहिए. इसलिए Bing, DuckDuckGo और AI टूल्स को अपने फोन और कंप्यूटर में पहले से तैयार रखें.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



