Entertainment

‘कान्स 2026′ में बजेगा भारतीय सिनेमा ‘लकड़बग्घा 2’ का डंका, जानिए कब, कहां और कितने बजे से देखें लाइव

Last Updated:May 12, 2026, 17:56 IST

दुनिया के सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल्स में शामिल ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026’ को लेकर इस बार भारत में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. एक तरफ जहां आलिया भट्ट, ऐश्वर्या राय और जाह्नवी कपूर जैसे सितारे रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरने वाले हैं, वहीं दूसरी तरफ भारतीय फिल्म ‘लकड़बग्घा 2’ भी इस इंटरनेशनल मंच पर खास पहचान बनाने जा रही है. खास बात ये है कि इस बार फैंस घर बैठे भी इस ग्लैमरस इवेंट का मजा ले सकेंगे. चलिए बताते हैं आप इसे कब, कहां और कितने बजे से देख सकेंगे.

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 को लेकर दुनियाभर के सिनेमा प्रेमियों में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. इस बार भारत के लिए यह इवेंट और भी खास होने वाला है, क्योंकि एक तरफ आलिया भट्ट, ऐश्वर्या राय बच्चन जैसे सितारे रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरेंगे, तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय फिल्म ‘लकड़बग्घा 2’ भी इंटरनेशनल मंच पर इतिहास रचने जा रही है. खास बात ये है कि फैंस घर बैठे भी इस ग्लैमरस इवेंट को लाइव देख सकेंगे और अपने पसंदीदा सितारों के स्टाइल से लेकर फिल्म स्क्रीनिंग तक हर बड़ी अपडेट का मजा ले पाएंगे. (फोटो साभारः Instagram @alia @aishwaryaraibachchan_arb @imouniroy)

इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 की शुरुआत फ्रांस में 12 मई से होने जा रही है, जो 23 मई तक चलेगा. हर साल की तरह इस बार भी दुनियाभर के बड़े सितारे, फिल्ममेकर्स और कलाकार इस खास इवेंट का हिस्सा बनेंगे. कान्स को सिनेमा की दुनिया के सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल्स में गिना जाता है. ऐसे में भारतीय सिनेमा की मौजूदगी को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है. वहीं बॉलीवुड फैंस अपने पसंदीदा सितारों के रेड कार्पेट लुक्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. (फोटो साभारः Instagram @aishwaryaraibachchan_arb)

आलिया भट्ट कान फिल्म फेस्टिवल 2026 के लिए रवाना हो चुकी हैं. फैंस उनके रेड कार्पेट लुक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन भी एक बार फिर कान्स में अपना जलवा बिखेरती नजर आएंगी. ऐश्वर्या सालों से अपने शानदार रेड कार्पेट लुक्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन इस बार ब्रांड वीडियो में उनकी गैरमौजूदगी ने फैंस को थोड़ा नाराज कर दिया है. सोशल मीडिया पर कई लोग इस बात को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. (फोटो साभारः Instagram @alia)

Add as Preferred Source on Google

दूसरी तरफ तारा सुतारिया इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करने जा रही हैं, जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. लोगों की नजरें अब उनके पहले रेड कार्पेट अपीयरेंस पर टिकी हैं. इनके अलावा फिल्ममेकर करण जौहर, मौनी रॉय और पूजा बत्रा भी इस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनने वाले हैं. ऐसे में इस बार कान्स 2026 में भारतीय सितारों की शानदार मौजूदगी देखने को मिलेगी. (फोटो साभारः Instagram @tarasutaria)

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में इस बार भारतीय फिल्म ‘लकड़बग्घा 2’ भी खूब चर्चा में रहने वाली है. अभिनेता अंशुमान झा की इस फिल्म की स्क्रीनिंग कान्स में की जाएगी, जिसे भारतीय सिनेमा के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. फिल्म को लेकर फैंस और मेकर्स दोनों काफी एक्साइटेड हैं. इससे पहले ‘लकड़बग्घा’ के पहले पार्ट को उसके दमदार एक्शन और अलग कहानी के लिए लोगों ने काफी पसंद किया था. (फोटो साभारः IMDB )

अगर आप कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 को लाइव देखना चाहते हैं, तो इसकी ओपनिंग सेरेमनी भारतीय समय के मुताबिक रात करीब 11 बजे से शुरू होगी. फैंस इसे कान्स के ऑफिशियल डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और सोशल मीडिया हैंडल्स पर देख सकते हैं. कई इंटरनेशनल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म्स भी इस इवेंट की लाइव कवरेज करने वाले हैं. (फोटो साभारः Instagram @imouniroy)

हर साल कान्स फिल्म फेस्टिवल सिर्फ फिल्मों ही नहीं बल्कि फैशन और ग्लैमर के लिए भी चर्चा में रहता है. भारतीय सितारों के रेड कार्पेट लुक्स अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं. इस बार भी फैंस को उम्मीद है कि बॉलीवुड सेलेब्स अपने स्टाइल और फैशन से लोगों का दिल जीत लेंगे. (फोटो साभारः Instagram @alia)

पिछले कुछ सालों में भारतीय फिल्मों और कलाकारों की इंटरनेशनल पहचान काफी मजबूत हुई है. कान्स जैसे बड़े मंच पर भारतीय सितारों और फिल्मों की बढ़ती मौजूदगी इसी बात का संकेत मानी जा रही है. ‘लकड़बग्घा 2’ की स्क्रीनिंग को भी भारतीय सिनेमा के लिए प्राउड मूमेंट बताया जा रहा है. (फोटो साभारः Instagram @aishwaryaraibachchan_arb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj