चुरू में हुई गोदारा गैंग की इंट्री, रतनगंज में हुई फायरिंग की ली जिम्मेदारी, वायरल पोस्ट से फैली सनसनी

Last Updated:May 14, 2026, 17:41 IST
Churu Ratangarh Firing Case: चूरू के रतनगढ़ में कांग्रेस नेता राजेंद्र बाबेरवाल और उनके भाई सुनील बाबेरवाल के घर पर हुई फायरिंग के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. घटना के बाद सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में खुद को रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा बताने वाले लोगों ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है. पोस्ट में कथित जमीन विवाद और पहले दी गई चेतावनी का भी जिक्र किया गया है. हालांकि पुलिस ने अभी किसी गैंग की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. साइबर टीम वायरल पोस्ट की जांच में जुटी हुई है.
ख़बरें फटाफट
चूरू के रतनगढ़ में कांग्रेस नेता पर हुई फायरिंग मामले में रोहित गोदारा गैंग की हुई एंट्री
चूरू. राजस्थान के चूरू जिले में गैंगस्टर नेटवर्क की सक्रियता को लेकर एक बार फिर सनसनी फैल गई है. रतनगढ़ कस्बे में कांग्रेस नेता राजेंद्र बाबेरवाल और उनके भाई सुनील बाबेरवाल के घर पर हुई फायरिंग के बाद अब सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है. इस पोस्ट में खुद को रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा बताने वाले लोगों ने फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है. हालांकि, न्यूज18 इंडिया इस वायरल पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट में दावा किया गया है कि फायरिंग की घटना किसी पुरानी रंजिश और कथित जमीन विवाद से जुड़ी हुई है. पोस्ट में आरोप लगाया गया है कि संबंधित लोग अवैध जमीन कब्जाने और कॉलोनियां काटने का काम करते हैं. साथ ही यह भी लिखा गया है कि पहले फोन कर चेतावनी दी गई थी, लेकिन उसे नजरअंदाज कर दिया गया. पोस्ट में आगे धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल करते हुए भविष्य में भी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है.
एलर्ट मोड में है सुरक्षा एजेंसियां
रतनगढ़ में हुई इस फायरिंग की घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं. फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या हैं.
रतनगढ़ में कांग्रेस नेता राजेंद्र बाबेरवाल और उनके भाई सुनील बाबेरवाल के घर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग ने ली
वायरल पोस्ट की सायबर टीम जांच में जुटी
सोशल मीडिया पोस्ट की भी साइबर टीम द्वारा जांच की जा रही है. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि पोस्ट वास्तव में गैंग से जुड़े लोगों ने डाली है या फिर किसी ने माहौल बिगाड़ने के उद्देश्य से इसे वायरल किया है. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में आधिकारिक तौर पर किसी गैंग की संलिप्तता की पुष्टि नहीं की है.
चुरू में गैंगस्टर नेटवर्क की एंट्री को लेकर चर्चाएं तेज
रोहित गोदारा गैंग का नाम पहले भी राजस्थान और अन्य राज्यों में रंगदारी, धमकी और फायरिंग जैसी घटनाओं में सामने आता रहा है. ऐसे में रतनगढ़ में हुई इस घटना के बाद चूरू जिले में गैंगस्टर नेटवर्क की एंट्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. पुलिस मामले की हर पहलू पर जांच में जुटी है. जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में जुट गई है.About the Authordeep ranjan
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Churu,Rajasthan



