Rajasthan

पहाड़ सी हुई महंगाई, कैसे होगी भरपाई… मिडिल क्लास फैमिली पर दोहरी मार, बिगड़ने लगा बजट!

Last Updated:May 15, 2026, 14:16 IST

Public Opinion On Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट तनाव से भारत में पेट्रोल डीजल महंगे, भीलवाड़ा के मिडिल और लोअर क्लास परिवारों पर दोहरी मार, मासिक बजट बिगड़ा, लोग सरकार से राहत की मांग कर रहे हैं. पेट्रोल और डीजल के बढ़े दामों को लेकर लोकल 18 से बातचीत में मिडिल क्लास परिवार के मुखिया मुकेश जायसवाल ने कहा कि आज छोटी से लेकर बड़ी हर जरूरत की चीज महंगी होती जा रही है.

भीलवाड़ा. मिडिल ईस्ट देशों के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है. पहले से महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों पर अब पेट्रोल और डीजल के बढ़े दामों ने दोहरी चोट कर दी है. इसका सीधा असर घरों के मासिक बजट पर पड़ रहा है. खासकर मिडिल और लोअर क्लास परिवारों के लिए रोजमर्रा का खर्च संभालना मुश्किल होता जा रहा है. लोगों का कहना है कि सरकार को ऐसे परिवारों को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि वे आसानी से अपने घर का खर्च चला सकें.

पेट्रोल और डीजल के बढ़े दामों को लेकर लोकल 18 से बातचीत में मिडिल क्लास परिवार के मुखिया मुकेश जायसवाल ने कहा कि आज छोटी से लेकर बड़ी हर जरूरत की चीज महंगी होती जा रही है. दूध, राशन, पानी और गैस सिलेंडर की कीमतों ने पहले ही बजट बिगाड़ रखा है. अब पेट्रोल महंगा होने से परेशानी और बढ़ गई है. उन्होंने बताया कि बच्चों की स्कूल फीस, बाइक का पेट्रोल और मोबाइल खर्च जोड़ने के बाद महीने का खर्च इतना बढ़ जाता है कि 20 से 25 हजार रुपये की सैलरी में गुजारा करना भी मुश्किल हो रहा है. बचत करना तो अब लगभग नामुमकिन हो गया है. उनका कहना है कि महीने की आधे से ज्यादा कमाई जरूरी खर्चों में ही निकल जाती है.

युवाओं ने जताई भविष्य को लेकर चिंतापरिवार के युवा सदस्य भावेश जायसवाल ने कहा कि मिडिल ईस्ट के देशों में चल रहे तनाव का असर भारत के आम परिवारों पर साफ दिखाई दे रहा है. पहले से ही महंगाई चरम पर है और अब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से रोज इस्तेमाल होने वाली चीजों की कीमतें भी बढ़ सकती हैं. उन्होंने कहा कि स्कूल, कोचिंग और अन्य कामों के लिए वाहन जरूरी होता है, ऐसे में ईंधन महंगा होने का सीधा असर युवाओं पर भी पड़ेगा. भावेश के मुताबिक अब हर महीने 1 हजार से 2 हजार रुपये तक का अतिरिक्त बोझ बढ़ जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि अगले साल उनके छोटे भाई की शादी है, लेकिन सोने-चांदी के बढ़ते दामों के कारण आभूषण खरीदना भी मुश्किल होता जा रहा है. उनका मानना है कि सरकार को इस स्थिति से राहत देने के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए.

गृहणियों की बढ़ी परेशानीपरिवार की गृहिणी ने बताया कि अब घर चलाना किसी चुनौती से कम नहीं रह गया है. पेट्रोल महंगा होने के कारण उन्हें मजबूरी में एक बच्चे की बाइक घर पर ही खड़ी करवानी पड़ रही है. इसके चलते बच्चों को भीषण गर्मी में पैदल बाहर जाना पड़ता है. उन्होंने कहा कि अब परिवार सिर्फ बेहद जरूरी सामान ही खरीद पा रहा है. पसंद की चीजें खरीदना तो दूर, कई बार जरूरत की चीजों को भी टालना पड़ रहा है. लगातार बढ़ती महंगाई ने आम परिवारों की चिंता और बढ़ा दी है.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Bhilwara,Bhilwara,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj