Sports

शतक से चूकने का नहीं गम, लखनऊ की जीत से गदगद मिचेल मार्श, बोले- जीत कर अच्छा लगा

होमखेलक्रिकेट

शतक से चूकने का नहीं गम, लखनऊ सुपर जायंट्स की जीत से गदगद मिचेल मार्श

Last Updated:May 16, 2026, 01:16 IST

Mitchell Marsh Statement: आईपीएल 2026 में शुक्रवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में मिशेल मार्श ने अपनी विस्फोटक पारी से एलएसजी को 7 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. मार्श को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. मैच के बाद मार्श ने कहा, “जीत कर अच्छा लगा. इस सीजन में हमारे लिए ऐसी जीतें बहुत कम रही हैं, इसलिए यह संतोषजनक है.” जोस इंग्लिस के साथ पहले विकेट के लिए 70 गेंदों पर हुई 135 रनों की साझेदारी पर मार्श ने कहा, “यह एक अच्छी पार्टनरशिप थी. वह मुझ पर से दबाव कम करता है.”शतक से चूकने का नहीं गम, लखनऊ सुपर जायंट्स की जीत से गदगद मिचेल मार्शZoomलखनऊ की जीत पर मिचेल मार्श ने जाहिर की खुशी.

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 में शुक्रवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में मिशेल मार्श ने अपनी विस्फोटक पारी से एलएसजी को 7 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. मार्श को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. मैच के बाद मार्श ने कहा, “जीत कर अच्छा लगा. इस सीजन में हमारे लिए ऐसी जीतें बहुत कम रही हैं, इसलिए यह संतोषजनक है.” जोस इंग्लिस के साथ पहले विकेट के लिए 70 गेंदों पर हुई 135 रनों की साझेदारी पर मार्श ने कहा, “यह एक अच्छी पार्टनरशिप थी. वह मुझ पर से दबाव कम करता है.”

एलएसजी प्लेऑफ की दौर से बाहर हो चुकी है. जीत सिर्फ टीम के आत्मविश्वास को बढ़ाएगी. इसके बावजूद मार्श ने टीम के खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा, “इस ग्रुप में हमारे पास बहुत अच्छे लोग हैं, कुछ बहुत अच्छे युवा हैं, जो मुझे बहुत पसंद है. सभी अच्छा कर रहे हैं. मुझे इन लड़कों के साथ मजा आ रहा है.”

एलएसजी को 188 रन का लक्ष्य मिला था. मिशेल मार्श ने अपनी विस्फोटक पारी से इस लक्ष्य को छोटा और साधारण बना दिया. पारी की शुरुआत करने आए दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने मात्र 38 गेंदों पर 7 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 90 रन की पारी खेल टीम को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई. उनके साथी बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने 32 गेंदों पर 36 रन बनाए. इसके अलावा, निकोलस पूरन ने 17 गेंदों पर नाबाद 32 और मुकुल चौधरी ने 10 गेंदों पर नाबाद 13 रन बनाए.

इससे पहले टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने 5 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए थे. सीएसके के लिए कार्तिक शर्मा ने 42 गेंदों पर 5 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 71 रन की पारी खेली थी. शिवम दुबे ने 16 गेंदों पर 32 और डेवाल्ड ब्रेविस ने 16 गेंदों पर 25 रन बनाए थे. एलएसजी के लिए आकाश महाराज सिंह ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिए थे.

एलएसजी-सीएसके मैच के बाद अंकतालिका पर नजर डालें तो हार के साथ ही सीएसके छठे नंबर पर चली गई है. सीएसके के 12 मैचों में 6 जीत और 6 हार के साथ 12 अंक हैं. एलएसजी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. टीम दसवें नंबर पर है. सीजन के 12वें मैच में एलएसजी की यह चौथी जीत थी.

About the AuthorShivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj