Sawai Madhopur News | सवाई माधोपुर में किसानों ने जाम किया दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग, नहरों में पानी नहीं मिलने पर बड़ा प्रदर्शन

Last Updated:June 16, 2026, 14:59 IST
Sawai Madhopur Farmer Block Rail Track: सवाई माधोपुर के खंडिप में किसान पांचना बांध से नहरों में पानी की मांग पर 12 दिन से आंदोलनरत. किसानों के आंदोलन ने लिया नया मोड़. बात न बनने पर किसानों ने सवाई माधोपुर में दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग को जाम कर दिया है. ट्रैक पर भारी संख्या में किसान इकट्ठे हुए हैं. फिलहाल प्रशासन बातचीत में जुटा हुआ है. किसानों को रेलवे ट्रैक से हटाने का प्रयास किया जा रहा है.सवाई माधोपुर में किसानों ने दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग जाम किया
सवाई माधोपुर. सवाई माधोपुर जिले के खंडिप कस्बे में किसानों का आंदोलन अब नए मोड़ पर पहुंच गया है. पांचना बांध के कमांड क्षेत्र की नहरों में पानी छोड़ने की मांग को लेकर चल रहा महा पड़ाव लगातार जारी है और अब किसानों ने अपना विरोध और तेज कर दिया है. सोमवार को सैकड़ों किसान खंडिप में रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए और दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग को जाम कर दिया. अचानक बड़ी संख्या में किसानों के ट्रैक पर पहुंचने से इलाके में हलचल मच गई.
किसानों का कहना है कि वे पिछले कई दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग सरकार तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है. यही वजह है कि आंदोलन अब सड़क और धरना स्थल से निकलकर रेलवे ट्रैक तक पहुंच गया. किसानों का आरोप है कि समय पर नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया तो फसलों को भारी नुकसान होगा और खेती पूरी तरह प्रभावित हो सकती है.
खबर अपडेट की जा रही है…
About the AuthorAnand Pandey
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Sawai Madhopur,Sawai Madhopur,Rajasthan



