Rajasthan

Sirohi Puppet Artist | Ashish Mali Hand Puppetry for Deaddiction

Last Updated:June 17, 2026, 05:51 IST

Sirohi Puppeteer Ashish: सिरोही के युवा कलाकार आशीष माली ‘चिंटू बंदर’ नामक हैंड पपेट के जरिए युवाओं को नशामुक्ति के प्रति जागरूक कर रहे हैं. उन्हें इसकी प्रेरणा संत प्रेमानंद जी महाराज से मिली थी. आशीष जयपुर-जोधपुर सहित कई शहरों में शो कर चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने प्रशासन की जनगणना जागरूकता अभियान के लिए भी वीडियो बनाया है और सरकार से राजस्थानी लोक कला को बढ़ावा देने की मांग की है.

ख़बरें फटाफट

सिरोही. जिले के एक युवा कलाकार हैंड पपेट कला के जरिए बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करने का काम कर रहे है. युवा कलाकार को अपनी इस कला से सोशल मीडिया पर भी काफी सराहना मिल रही है. सिरोही निवासी आशीष माली पिछले काफी समय से हैंड पपेट शो कर अपनी कला का प्रदर्शन कर वाह वाही लूट रहे है. अपने हैंड पपेट चिंटू नामक बंदर से वह बच्चों को हंसाने के साथ ही उन्हें नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन जीने के तरीके को सिखाते है. माली स्कूल, कॉलेज के अलावा नशामुक्ति केंद्रों पर भी प्रस्तुति दे चुके है. उन्हें इस कला की प्रेरणा भी संत प्रेमानंद जी महाराज से मिली थी.

युवा कलाकार आशीष माली ने बताया कि प्रेमानंद जी महाराज के सत्संग के दौरान एक हैंड पपेट आर्टिस्ट की प्रस्तुति को देखकर महाराज काफी खुश हुए थे. प्रेमानंद जी के भक्ति भाव से उन्हें जीवन में सकारात्मकता मिली. महाराज जी के विचारों से प्रेरणा लेकर उन्होंने लोक कला, भजन-कीर्तन या हास्य व्यंग्य की एक अनूठी विधा को अपनाया. कड़ी मेहनत और अभ्यास के बाद आज उनकी प्रस्तुति में भक्ति के साथ-साथ सामाजिक संदेश और मनोरंजन का संगम दिखता है. आशीष के इस कलात्मक बदलाव ने उन्हें स्थानीय स्तर पर एक नई पहचान दी है, जिससे उनकी कला अब समाज सुधार का एक सशक्त माध्यम बन चुकी है.

जयपुर और जोधपुर समेत कई बड़े शहरों में बिखेरा जलवाआशीष माली के वीडियो और लाइव कार्यक्रम राजस्थान के कोने कोने में पहुंचे है. ग्रामीण इलाकों से लेकर जयपुर-जोधपुर जैसे बड़े शहरों तक लोग उनके अंदाज को काफी पसंद करते है. दर्शकों का कहना है कि उनकी कला में हंसी भी है और सीख भी. हर आयु वर्ग के लोग उनकी इस कला को काफी पसंद करते है. कलाकार माली ने बताया कि प्रेमानंद जी महाराज ने सिखाया कि कला का उद्देश्य सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज को जोड़ना और सही दिशा देना भी है, इसी उद्देश्य से वह कार्य कर रहे है और अपनी इस कला से नशामुक्ति का संदेश युवाओं में पहुंचा रहे है.

जनगणना जागरूकता और राजस्थानी संस्कृति का संवर्धनआशीष माली ने पिछले दिनों प्रशासन की ओर से करवाई जा रही जनगणना में सहयोग करते हुए आम जन को इसके प्रति जागरूक करने के लिए एक हैंड पपेट के साथ वीडियो भी बनाया था. जिसे लोग काफी पसंद कर रहे है. उन्होंने कलाकारों को उचित मंच प्रदान करने और राजस्थान संस्कृति और कला को आगे बढ़ाने की बात कही, ताकि युवा अपनी प्रतिभा को सही मंच तक पहुंचा सके. इस प्रकार आशीष न केवल सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, बल्कि राष्ट्रीय महत्व के प्रशासनिक कार्यों और कला के संरक्षण के लिए भी लगातार अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Sirohi,Sirohi,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj