वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ क्या ICC ले सकता है एक्शन? श्रीलंका के खिलाड़ियों से झगड़े पर उठा सकता है कदम

Last Updated:June 17, 2026, 07:42 IST
श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज में इंडिया ए की तरफ से खेल रहे वैभव सूर्यवंशी श्रीलंका के खिलाड़ियों के स्लेजिंग के बाद उनसे उलझ गए थे. श्रीलंकाई खिलाड़ी विशन हलंबगे को धक्का दे दिया था. इसके बाद सबके मन में यही सवाल उठ रहा है. क्या बीसीसीआई कोई एक्शन लेगा या आईसीसी इसके बारे में क्या करने जा रहा है. वैभव सूर्यवंशी के झगड़े पर क्या आईसीसी ले सकता है एक्शन
नई दिल्ली. इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई सीरीज में एक बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया था. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 265 रन बनाए थे और श्रीलंका को भी इसी स्कोर पर रोक दिया. मुकाबले का फैसला सुपर ओवर से किया गया. यहां मेजबान टीम ने 18 रन का लक्ष्य रखा और इंडिया ए इसे हासिल करने में नाकाम रहा. यहां तक सबकुछ ठीक था लेकिन मुकाबला खत्म होने के बाद वैभव सूर्यवंशी और उनके साथी को उकसाया जिसके बाद मामला झगड़े तक पहुंच गया.
मैच खत्म होने के बाद पवेलियन लौटते वक्त वैभव का श्रीलंकाई खिलाड़ी के साथ झगड़ा हो गया. वैभव और सूर्यांश शेडगे पवेलियन जा रहे थे तभी श्रीलंकाई खिलाड़ी विशन हलंबगे ने स्लेजिंग की. वैभव और विशन के बीच हाथापाई हुई. इसके बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने दोनों को अलग किया. ICC के नियम 2.12 के मुताबिक खिलाड़ी खेल से जुड़ी किसी भी व्यक्ति के साथ गलत शारीरिक संपर्क नहीं कर सकता. अगर खिलाड़ी जानबूझकर ऐसा करता है तो उस पर कार्रवाई हो सकती है. ICC के नियमों के अनुसार क्रिकेट मैच के दौरान या बाद में शारीरिक झगड़ा नहीं होना चाहिए. हालांकि यह कोई इंटरनेशनल मैच नहीं था इसलिए ICC कार्रवाई नहीं कर सकता.
ऐसे में सवाल उठा था कि क्या BCCI वैभव पर कार्रवाई करेगा?
BCCI के सचिव देवजित सैकिया ने स्पोर्टस्टार से बात करते हुए इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि हमने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता पर ध्यान देने के लिए कहा है. किसी भी दूसरी समस्या से उनका ध्यान भटकना नहीं चाहिए. BCCI सचिव के बयान से लगता है कि वैभव पर BCCI की तरफ से कार्रवाई होने की संभावना कम है. IPL में धमाल मचाने वाले वैभव की बैट ट्राई सीरीज में शांत है. वैभव ने 3 इनिंग में 26.33 की औसत और 164.58 की स्ट्राइक रेट से 79 रन बनाए हैं. वैभव ने पहले मैच में 14, दूसरे में 44 और तीसरे में 21 रन बनाए हैं.
About the AuthorViplove Kumar
विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,Delhi



