Rajasthan

एक झटके में उजड़ गई खुशियां! हाई टेंशन लाइन बनी काल; सास-बहू की दर्दनाक मौत से गांव में पसरा मातम

Last Updated:June 17, 2026, 13:27 IST

Chittorgarh High-Tension Wire Accident: चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा क्षेत्र के धनोरा गांव में हाई टेंशन बिजली लाइन का तार टूटकर मकान पर गिरने से बड़ा हादसा हो गया. करंट की चपेट में आने से सास और बहू दोनों की की मौत हो गई, जबकि घर में रखा चारा और अन्य सामान जलकर खाक हो गया. रात के समय हुए इस हादसे के बाद ग्रामीणों ने दोनों महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और ग्रामीण बिजली विभाग की लापरवाही की जांच की मांग और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

आधी रात टूटा मौत का तार! करंट ने ली सास-बहू की जान, पलभर में उजड़ गया परिवारZoomचित्तौड़गढ़ के धनोरा गांव में हाई टेंशन बिजली लाइन का तार टूटकर गिरने से सास-बहू की मौत

चित्तौड़गढ़. राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा उपखंड में हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. धनोरा गांव में मंगलवार देर रात 11 केवी की हाई टेंशन बिजली लाइन का तार टूटकर एक मकान पर गिर गया. हादसा इतना भयावह था कि करंट की चपेट में आने से सास और बहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घर में रखा चारा और अन्य सामान भी आग की भेंट चढ़ गया. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

बताया जा रहा है कि धनोरा गांव निवासी भोपराज प्रजापत का परिवार खेत पर बने अपने मकान में रहता है. मंगलवार रात परिवार के सदस्य रोज की तरह घर में सो रहे थे. इसी दौरान मकान के ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाई टेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर घर पर आ गिरा. तार गिरते ही पूरे मकान में तेज करंट फैल गया और घर के अंदर सो रही संतोष देवी तथा उनकी बहू मंजू देवी इसकी चपेट में आ गईं. दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं.

घर पर हाई टेंशन तार गिरने से सास-बहू की मौत

करंट के कारण घर में रखा सूखा चारा, बिजली के उपकरण और अन्य सामान भी आग की चपेट में आ गया. देखते ही देखते आग और धुएं ने पूरे मकान को अपनी गिरफ्त में ले लिया. रात का समय होने के कारण शुरुआत में किसी को घटना की जानकारी नहीं मिल सकी. बताया जा रहा है कि पड़ोस में रहने वाले पन्नालाल ने सबसे पहले खेत की ओर से उठती आग की लपटें और घना धुआं देखा. उन्होंने तुरंत अनहोनी की आशंका जताते हुए फलवा पंचायत के प्रशासक भोपराज टांक को सूचना दी. इसके बाद ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया.

परिजन से दर्ज रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जा रही है

ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए दोनों महिलाओं को बेहोशी की हालत में वाहन में डालकर निंबाहेड़ा जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद संतोष देवी और मंजू देवी को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंच गई. मामले की जांच कर रहे एएसआई संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में 11 केवी बिजली लाइन का तार टूटकर मकान पर गिरने से हादसा होना सामने आया है. मृतक महिलाओं के परिजन भोपराज प्रजापत की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए हैं और मामले की जांच जारी है.

ग्रामीणों ने जांच कराने के साथ मुआवजा देने की मांग की

ग्रामीणों के अनुसार, पीड़ित परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और खेती-बाड़ी करके अपना जीवनयापन करता है. इस हादसे ने परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है. मृतका मंजू देवी अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गई हैं. एक ही हादसे में बच्चों के सिर से मां और दादी का साया उठ जाने से पूरे गांव में गम का माहौल है. वहीं ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए घटना की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Chittaurgarh,Chittaurgarh,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj