Sports

श्रेयस की कप्तानी के कायल है उनके साथी, मैन मैनेजमेंट में अय्यर को दिए पूरे नंबर, टीम इंडिया के बनेंगे बड़े कप्तान

होमखेलक्रिकेट

श्रेयस की कप्तानी के कायल हैं उनके साथी, मैन मैनेजमेंट में अय्यर को पूरे अंक

Last Updated:June 19, 2026, 22:15 IST

एक कप्तान और खिलाड़ी के तौर पर काफी मैच्योर हो गए हैं. हर दिन वो कुछ नया लेकर आते हैं और हर दिन उसे आजमाने के लिए तैयार रहते हैं. वैशाख ने कहा, जब भी वो मैदान पर उतरते हैं तो उनमें एक अलग ही जोश और एनर्जी होती है क्योंकि वो हर हाल में जीतना चाहते हैं. जिस तरह से वो खुद को और टीम को संभालते हैं, वो बहुत अच्छा लगता है.श्रेयस की कप्तानी के कायल हैं उनके साथी, मैन मैनेजमेंट में अय्यर को पूरे अंकZoomश्रेयस अय्यर की कप्तानी के कायल हैं उनके साथी खिलाड़ी

नई दिल्ली. श्रेयस अय्यर अगले महीने इंग्लैंड में पहली बार भारत के फुल टाइम टी20 कोच बनेंगे और पंजाब किंग्स में उनके साथी वैशाख विजयकुमार का कहना है कि मुंबई के इस खिलाड़ी की लोगों को संभालने की शानदार क्षमता उनके बहुत काम आएगी. इस महीने की शुरुआत में अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने सूर्यकुमार यादव की जगह अय्यर को टी20 टीम की कमान सौंपी थी.

वैशाख ने  कहा, मुझे लगता है कि वो सबके साथ बराबरी से पेश आते हैं, यही सबसे बड़ी बात है क्योंकि युवा खिलाड़ी काफी दबाव में होते हैं. इसलिए आप उन्हें कैसे संभालते हैं और उनसे कैसे बात करते हैं, इससे बहुत फर्क पड़ता है. उन्होंने कहा, आईपीएल एक मुश्किल टूर्नामेंट है और आप जानते हैं कि भारतीय खिलाड़ी ही आपके लिए टूर्नामेंट जीतेंगे. जिस तरह से उन्होंने सभी भारतीय और घरेलू खिलाड़ियों को संभाला, वो बहुत अच्छा था और इससे मुझे और सबको बहुत कुछ सीखने को मिला. यही उन्हें अच्छा लीडर बनाता है.

शानदार कप्तान है श्रेयस 

आईपीएल 2025 से पहले पंजाब किंग्स से जुड़े वैशाख ने अय्यर की कप्तानी में दो सीजन खेले हैं और एक लीडर और बल्लेबाज के तौर पर उनके विकास को करीब से देखा है. उन्होंने कहा, जब से मैंने उन्हें 2025 में पहली बार देखा है, तब से वो एक कप्तान और खिलाड़ी के तौर पर काफी मैच्योर हो गए हैं. हर दिन वो कुछ नया लेकर आते हैं और हर दिन उसे आजमाने के लिए तैयार रहते हैं. वैशाख ने कहा, जब भी वो मैदान पर उतरते हैं तो उनमें एक अलग ही जोश और एनर्जी होती है क्योंकि वो हर हाल में जीतना चाहते हैं. जिस तरह से वो खुद को और टीम को संभालते हैं, वो बहुत अच्छा लगता है.

कप्तानी में क्यों हैं खास?

श्रेयस अय्यर की टी20 में कप्तानी करते हुए सीमित मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाले कप्तान है. उनकी जीत प्रतिशत लगभग 75% है जो किसी भी कप्तान का सपना हो सकता है. श्रेयस ने Delhi Capitals 2018–2020 में कप्तानी की और 2020 में टीम को पहली बार फाइनल तक पहुंचाया. Kolkata Knight Ridersके 2024 में कप्तान बने और टीम को चैंपियन बनाया. श्रेयस की खासियत है कि वो मैदान पर दबाव में भी शांत रहते हैं, जो टीम को स्थिरता देता है. युवा खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाते हैं, जिससे टीम का भविष्य मजबूत बनता है. मैच के दौरान सही समय पर बॉलिंग चेंज और फील्ड सेटिंग उनकी ताकत है. खुद भी जिम्मेदारी से रन बनाते हैं कप्तान के तौर पर उदाहरण पेश करते हैं. ड्रेसिंग रूम में सकारात्मक माहौल बनाते हैं, जिससे टीम का प्रदर्शन बेहतर होता है.

About the AuthorRajeev MishraAssociate editor

मैं, राजीव मिश्रा, वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट की योजना, संपादकीय रणनीति और एंकरिंग की जिम्मेदारी निभाता हूँ. खेल पत्रका…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj