National

इबोला के खौफ पर लगा विराम, दक्षिण सूडान से लौटी महिला की रिपोर्ट निगेटिव, केरल में टला बड़ा खतरा

होमताजा खबरदेश

केरल में इबोला के खौफ पर लगा विराम, सूडान से लौटी महिला की रिपोर्ट निगेटिव

Last Updated:June 20, 2026, 19:42 IST

केरल के स्वास्थ्य मंत्री के मुरलीधरन ने बताया कि अब राज्य में इबोला वायरस को लेकर बनी सभी चिंताएं पूरी तरह दूर हो गई हैं. जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मरीज को अस्पताल से छुट्टी देकर घर पर ही क्वारंटाइन में भेज दिया गया है.

ख़बरें फटाफट

केरल में इबोला के खौफ पर लगा विराम, सूडान से लौटी महिला की रिपोर्ट निगेटिवZoomएनआईवी पुणे की जांच रिपोर्ट में इबोला संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है. (सांकेतिक तस्वीर)

कोट्टायम. केरल में इबोला की संदिग्ध मरीज की जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि नहीं होने से इस बीमारी का डर खत्म हो गया है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों के मुताबिक, 52-वर्षीय एक महिला हाल ही में दक्षिण सूडान से युगांडा होते हुए केरल आई, जिसमें इबोला जैसे लक्षण दिखने के संदेह के आधार पर उसे कोट्टायम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) से शुक्रवार देर रात मिली जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है. शुरुआत में महिला को बुखार के कारण पाला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि, बाद में इबोला प्रभावित अफ्रीकी देशों की यात्रा के इतिहास को देखते हुए उन्हें कोट्टायम मेडिकल कॉलेज के पृथकवास वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया था.

केरल के स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन ने संवाददाताओं को बताया कि अब इबोला को लेकर चिंता दूर हो गई है और मरीज को घर पर पृथकवास में भेज दिया गया है. उन्होंने कहा, “महिला कितने दिनों तक घर पर पृथकवास में रहेगी, इसका फैसला इस संबंध में गठित किए गए मेडिकल बोर्ड द्वारा लिया जाएगा. आमतौर पर, हम 21 दिनों के पृथकवास नियम का पालन करते हैं, लेकिन मरीज में अब कोई लक्षण नहीं हैं. इसलिए अंतिम निर्णय मेडिकल बोर्ड ही लेगा.”

इबोला एक दुर्लभ, लेकिन संभावित रूप से घातक वायरल बीमारी है, जो मुख्य रूप से संक्रमित व्यक्ति के रक्त, उल्टी और मल सहित शारीरिक तरल पदार्थ के सीधे संपर्क से फैलती है. बीमारी के शुरुआती लक्षणों में बुखार, गले में खराश, सिरदर्द, थकान और शरीर में दर्द शामिल हैं.

About the AuthorRakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Kottayam,Kerala

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj