Rajasthan

खाटूश्याम जाने वालों की बल्ले-बल्ले! रेल मंत्री ने स्टेशन निर्माण को दी हरी झंडी, बदलेगी शेखावाटी की तस्वीर

Last Updated:June 21, 2026, 17:52 IST

Ashwini Vaishnaw Sikar Visit: सीकर दौरे पर पहुंचे केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खाटूश्यामजी आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात देने का ऐलान किया है. उन्होंने सुंदरपुरा (खाटूश्यामजी) रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द शुरू कराने की घोषणा की. रेल मंत्री ने कहा कि स्टेशन बनने से बाबा श्याम के भक्तों को सीधे रेल संपर्क का लाभ मिलेगा और यात्रा अधिक आसान होगी. उन्होंने बताया कि परियोजना की तैयारियां चल रही हैं और वे स्वयं भी स्थल का निरीक्षण करेंगे. इसके अलावा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर और रेलवे सुविधाओं के विस्तार पर भी तेजी से काम किया जाएगा.

ख़बरें फटाफट

सीकर. देशभर से खाटूश्यामजी पहुंचने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सीकर दौरे के दौरान खाटूश्यामजी रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य को जल्द शुरू कराने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए नए बन रहे सुंदरपुरा रेलवे स्टेशन (खाटूश्यामजी) परियोजना को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे बाबा श्याम के भक्तों को बेहतर रेल सुविधाएं मिल सकेंगी.

रेल मंत्री बीकानेर से अहमदाबाद के बीच शुरू हुई नई रेल सेवा से यात्रा करते हुए सीकर रेलवे स्टेशन पहुंचे. यहां उन्होंने रेलवे के विकास कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी ली. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि राजस्थान में रेलवे के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विकास कार्य किए जा रहे हैं और कई योजनाएं जल्द धरातल पर उतरने वाली हैं.

श्याम भक्तों को सुगम और सुविधाजनक यात्रा मिलेगी

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि खाटूश्यामजी देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है, जहां हर वर्ष करोड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं. वर्तमान में बड़ी संख्या में भक्तों को सड़क मार्ग से यात्रा करनी पड़ती है, जिससे कई बार असुविधा का सामना करना पड़ता है. रेलवे स्टेशन बनने के बाद श्रद्धालुओं को सीधे रेल संपर्क का लाभ मिलेगा और उनकी यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुगम और सुविधाजनक हो सकेगी.

स्वयं जल्द रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करेंगे

उन्होंने बताया कि सुंदरपुरा रेलवे स्टेशन के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं और वे स्वयं भी स्थल का निरीक्षण करेंगे. प्रयास रहेगा कि निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू हो और श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिल सके. रेल मंत्री ने यह भी कहा कि सीकर और शेखावाटी क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाले धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर पर भी तेजी से काम किया जाएगा. इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय व्यापार मजबूत होगा और क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे.

नई पिट लाइन भी बनाई जाएगी

इस दौरान उन्होंने सीकर रेलवे स्टेशन के लिए नई पिट लाइन विकसित करने की भी घोषणा की. पिट लाइन बनने से ट्रेनों की मरम्मत, रखरखाव और सफाई का कार्य स्थानीय स्तर पर ही किया जा सकेगा. इससे सीकर से अधिक ट्रेनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त होगा और यात्रियों को बेहतर रेल सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Sikar,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj