Ground Report I कोटा में री-नीट परीक्षा संपन्न I rajasthan news I kota news

Last Updated:June 21, 2026, 21:14 IST
Ground Report: कोटा में री-नीट परीक्षा रविवार को संपन्न हुई. 92 परीक्षा केंद्रों पर 32,715 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जो दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चली. परीक्षा के बाद छात्रों ने पेपर को मॉडरेट बताया, हालांकि फिजिक्स सेक्शन को सबसे चुनौतीपूर्ण और समय लेने वाला माना गया. बायोलॉजी और केमिस्ट्री अपेक्षाकृत आसान रहीं, जबकि फिजिक्स ने छात्रों की समझ और समय प्रबंधन की अच्छी परीक्षा ली. अभ्यर्थियों की मिली-जुली प्रतिक्रियाओं में कुछ ने पेपर को पिछले वर्ष की तुलना में थोड़ा कठिन बताया.
कोटा. शिक्षा की नगरी कोटा में रविवार को री-नीट एग्जाम सम्पन्न हो गया. कोटा में पंजीकृत 32,715 अभ्यर्थियों के लिए 92 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे. दोपहर 2 बजे शुरू हुई परीक्षा शाम 5:15 बजे समाप्त हुई. एग्जाम खत्म होने के कुछ ही मिनट बाद अभ्यर्थी सेन्टर्स से बाहर निकलते दिखाई दिए और उन्होंने पेपर के स्तर को लेकर अपनी राय साझा की. अधिकांश स्टूडेंट्स ने पेपर को मॉडरेट बताया, हालांकि फिजिक्स सेक्शन को लेकर कई अभ्यर्थियों ने इसे अपेक्षाकृत कठिन और समय लेने वाला माना. बायोलॉजी और केमिस्ट्री के सवाल संतुलित रहे, लेकिन फिजिक्स ने कई विद्यार्थियों की काबिलियत और टाइम मैनेजमेंट की अच्छी परीक्षा ली. परीक्षा केन्द्रों के बाहर अभिभावकों और छात्रों की भीड़ नजर आई, जहां सभी को एग्जाम के स्तर को लेकर दिलचस्पी थी.
परीक्षा देकर निकली छात्रा सुहानी ने बताया कि फिजिक्स का हिस्सा काफी लेंदी था और उसे हल करने में उम्मीद से ज्यादा वक्त लगा. उनके मुताबिक ओवरऑल पेपर मॉडरेट रहा, लेकिन पहले आयोजित परीक्षा की तुलना में इस बार का स्तर थोड़ा अप महसूस हुआ. उन्होंने कहा कि जिन स्टूडेंट्स की तैयारी बेहतर थी, उनके लिए पेपर आसान नहीं तो संभालने योग्य जरूर था. छात्रा शैलजा ने बताया कि फिजिक्स के कई सवालों ने विद्यार्थियों को सोचने पर मजबूर कर दिया. बायोलॉजी और केमिस्ट्री अपेक्षाकृत सहज रही, लेकिन फिजिक्स की वजह से कई अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय देना पड़ा, उन्होंने कहा कि अधिकांश छात्रों ने अन्य विषयों के प्रश्न तय समय में पूरे कर लिए, लेकिन फिजिक्स सेक्शन सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण रहा. अभ्यर्थी आफरीन ने भी पेपर को पिछले प्रयास की तुलना में थोड़ा कठिन करार दिया. उन्होंने कहा कि 3 मई को आयोजित परीक्षा ज्यादा आसान थी, जबकि इस बार प्रश्नों में अवधारणात्मक समझ और गहराई अधिक दिखाई दी. उनके मुताबिक फिजिक्स के कुछ सवालों ने छात्रों की असली तैयारी का अंदाज़ा लगा दिया.
री-नीट परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों की मिली-जुली प्रतिक्रिया
कटऑफ को लेकर भी विद्यार्थियों के अलग-अलग कयास सामने आए. अभ्यर्थी पीयूष का कहना था कि 2025 की तुलना में इस बार का पेपर संतुलित रहा है और कटऑफ लगभग 600 अंकों के आसपास रह सकती है. वहीं बिहार के रहने वाले विवेक कुमार गुप्ता ने कहा कि फिजिक्स की कठिनाई को देखते हुए कटऑफ में गिरावट आने के आसार हैं. उनका मानना है कि पिछले वर्ष की तुलना में कटऑफ करीब 100 अंक तक नीचे आ सकती है. कुल मिलाकर री-नीट परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई. अधिकतर अभ्यर्थियों का मानना है कि पेपर बहुत ज्यादा मुश्किल नहीं था, लेकिन फिजिक्स सेक्शन ने जरूर उन्हें परेशान किया. अब सभी की निगाहें रिजल्ट और संभावित कटऑफ पर टिकी हैं. आने वाले दिनों में नतीजे घोषित होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि छात्रों के ये अनुमान कितने सही साबित होते हैं. परीक्षा के बाद छात्रों के चेहरों पर कहीं राहत दिखाई दी तो कहीं नतीजों को लेकर बेकरारी और इंतज़ार का माहौल नजर आया.
About the AuthorMonali Paul
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें



