‘खो जाऊं तो शिखर के पास पहुंचा देना’, बॉयफ्रेंड के नाम जाह्नवी कपूर का रोमांटिक मैसेज, नाइटसूट ने खींचा ध्यान

Last Updated:June 22, 2026, 09:25 IST
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपने कस्टमाइज्ड नाइटसूट को लेकर इंटरनेट पर छाई हुई हैं. उन्होंने खास मैसेज के जरिए एक बार फिर बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया पर जमकर प्यार लुटाया है. एक्ट्रेस के रोमांटिक अंदाज ने तमाम फैंस का दिल जीत लिया है और लोग इसे रिलेशनशिप गोल्स बता रहे हैं. जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अक्सर किसी ना किसी इवेंट में साथ स्पॉट हो ही जाते हैं.
ख़बरें फटाफट
शिखर पहाड़िया को कई सालों से डेट कर रही हैं जाह्नवी कपूर.
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों शिखर पहाड़िया के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं. दोनों अक्सर साथ में किसी ना किसी इवेंट में दिख ही जाते हैं. यह तक कि सोशल मीडिया पर जाह्नवी और शिखर सरेआम प्यार का इजहार करने का मौका नहीं छोड़ते हैं. अब जाह्नवी कपूर ने कुछ ऐसा किया है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है. दरअसल, इंटरनेट पर जाह्नवी की एक बेहद कूल और अनोखी तस्वीर सामने आई है, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.
शनिवार को एक इंस्टाग्राम पेज ने जाह्नवी कपूर की एक नई तस्वीर शेयर की, जिसमें वह पिंक कलर के नाइटसूट और ग्रे जैकेट में नजर आ रही हैं. लेकिन इस कस्टमाइज्ड नाइटसूट पर प्रिंटेड एक मजेदार और प्यारे मैसेज ने सबका दिल जीत लिया. जाह्नवी के इस आउटफिट पर लिखा है, ‘अगर मैं खो जाऊं, तो प्लीज मुझे शिखर पहाड़िया के पास वापस पहुंचा देना.’ सोशल मीडिया पर यह तस्वीर सामने आते ही फैंस जाह्नवी के रोमांटिक अंदाज के दीवाने हो गए हैं.
View this post on Instagram



