Lock Up Season 2: सलमान खान-संजय दत्त पर पैप्स ने पूछा तीखा सवाल, तिलमिला उठे रितेश देशमुख, सरेआम की बदसलूकी

Last Updated:June 23, 2026, 08:40 IST
‘लॉक अप सीजन 2’ के लॉन्च इवेंट में रितेश देशमुख से पैपराजी ने ऐसा सवाल पूछा कि वो नाराज हो उठे. पैप्स ने सलमान खान और संजय दत्त को लेकर विवादित टिप्पणी की, जिस पर अभिनेता ने सख्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह ऐसे सवाल को जवाब देकर कोई अहमियत नहीं देना चाहते. इस इवेंट का ये वीडियो अब चर्चा में है.
रितेश देशमुख अपने शो ‘लॉक अप सीजन 2’ के लॉन्च इवेंट पर भड़क उठे.
नई दिल्ली. रितेश देशमुख इन दिनों ‘लॉक अप सीजन 2’ को लेकर चर्चा में हैं. इस बार वो फराह खान के साथ इस पॉपुलर रियालिटी शो को होस्ट कर रहे हैं. शो के लॉन्च इवेंट के दौरान कुछ ऐसा हुआ जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. लॉक अप सीजन 2 के दौरान पैप्स ने रितेश देशमुख से उनके करीबी दोस्त सलमान खान और संजय दत्त को लेकर एक ऐसा सवाल पूछ डाला जिससे एक्टर भड़क उठे. उन्होंने कैमरा के सामने ही पैपराजी की क्लास लगा दी.
लॉन्च इवेंट के दौरान पैपराजी ने रितेश से पूछा कि उनके करीबी दोस्त सलमान खान और संजय दत्त के पास ‘लॉक अप’ का काफी अनुभव है, तो क्या उन्हें शो में बुलाया जाएगा और अगर बुलाया गया तो उन्हें क्या सजा दी जाएगी? सवाल सुनते ही रितेश का चेहरा गंभीर हो गया और उन्होंने तुरंत जवाब देने से इनकार कर दिया.
रितेश देशमुख का फूटा गुस्सा
अक्सर मजाकिया अंदाज में दिखने वाले रितेश देशमुख ने कैमरे के सामने साफ कर दिया कि वो ऐसे किसी सवाल का जवाब नहीं देना चाहते हैं. अभिनेता ने बेहद सख्त लहजे में कहा कि वह इस तरह के सवाल को जवाब देकर कोई अहमियत नहीं देना चाहते. उन्होंने कहा कि यह सवाल उनकी नजर में जवाब देने लायक नहीं है.
View this post on Instagram



