Sports

चमारी अटापट्टू ने महिला टी20 वर्ल्ड कप में शतक जड़कर रचा इतिहास, हरमनप्रीत कौर का रिकॉर्ड भी ध्वस्त

होमखेलक्रिकेट

अटापट्टू ने महिला टी20 वर्ल्ड कप में शतक जड़कर रचा इतिहास, तोड़ा हरमन का रिकॉर्ड

Last Updated:June 23, 2026, 23:48 IST

Chamari Athapaththu creates hitsory: श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम की कप्तान चमारी अटापट्टू ने आयरलैंड के खिलाफ शतक जड़कर इतिहास रच दिया. हरमनप्रीत कौर को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने एक ऐसी उपलब्धि नाम कर ली, जो महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में उनसे पहले कोई हासिल नहीं कर पाया. 106 रनों की नाबाद पारी खेली चमारी ने श्रीलंका को 9 विकेट से जीत दिलाकर उनकी सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखी हैं.अटापट्टू ने महिला टी20 वर्ल्ड कप में शतक जड़कर रचा इतिहास, तोड़ा हरमन का रिकॉर्डZoomचमारी अटापट्टू ने वर्ल्ड कप में रचा इतिहास.

नई दिल्ली. महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका ने अपने चौथे मुकाबले में आयरलैंड को 9 विकेट से शिकस्त देकर सेमीफाइनल की उम्मीदों को कायम रखा है. ग्रुप-बी के इस मुकाबले में जीत के साथ श्रीलंकाई टीम चार मैचों में चार अंक के साथ चौथे स्थान पर है. आयरलैंड पर श्रीलंका की जीत की सूत्रधार रहीं उनकी कप्तान चमारी अटापट्टू, जिन्होंने नाबाद शतक जड़ा. अटापट्टू ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 58 गेंदों में सेंचुरी पूरी की और 61 गेंदों में 106 रन बनाए. उनकी पारी में 17 चौके और दो छक्के शामिल रहे. इस पारी के साथ ही अटापट्टू ने इतिहास भी रच दिया. श्रीलंका के लिए महिला टी20 वर्ल्ड कप में किसी भी बल्लेबाज का यह पहला शतक है.

ऐसा करने वाली पहली क्रिकेटर बनींदरअसल, चमारी अटापट्टू महिला टी20 वर्ल्ड कप में रन चेज करते हुए शतक जमाने वाले पहली क्रिकेटर बन गई हैं. इसके साथ ही उन्होंने रन चेज में सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड भी नाम कर लिया. इससे पहले टूर्नामेंट के इतिहास में रन चेज करते हुए सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज की शेमैने कैंपबेल के नाम था, जिन्होंने मौजूद एडिशन में ही 90 रन बनाए थे.

हरमनप्रीत को छोड़ा पीछेचमारी अटापट्टू महिला टी20 वर्ल्ड कप में चौथी सबसे बड़ी पारी खेलने वाली बल्लेबाज बन गई हैं. उन्होंने भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और डैनी वॉट हॉज को पीछे छोड़ा. हरमन ने 2018 में 103 रन की पारी खेली थी, जबकि डैनी ने मौजूदा टूर्नामेंट में ही नाबाद 105 रन बनाए थे. डैनी के बाद महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शतक जड़ने वाली चमारी दूसरी बैटर हैं. इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग के नाम है, जिन्होंने 2014 में 126 रन बनाए थे.

टी20 इंटरनेशनल में चौथा शतकचमारी अटापट्टू का यह टी20 इंटरनेशनल में चौथा शतक है. इससे पहले महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली दूसरी बल्लेबाज बन गई हैं. पहले नंबर पर यूएई की एशा ओजा हैं, जिन्होंने 5 बार तीन अंकों का आंकड़ा छुआ है. अटापट्टू महिला टी20 वर्ल्ड कप में शतक जमाने वाली सिर्फ आठवीं बल्लेबाज हैं.

About the AuthorShivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj