World

Guatemala Volcano Eruption Video : ट्रेकिंग करने गए थे, सिर पर फटा ज्वालामुखी, वीडियो देखें कैसे जान बचाकर भागे लोग

ग्वाटेमाला सिटी: खरतनाक जगहों पर थ्रिल के लिए जाना कितना महंगा पड़ सकता है, इसकी झलक हाल ही में ग्वाटेमाला दिखाई दे गई. ‘वोल्कैन डी फुएगो’ यहां के सबसे खतरनाक और एक्टिव ज्वालामुखियों में से एक है. जहां पर कुछ लोग ट्रेकिंग करने और एडवेंचर का मजा लेने पहुंच गए थे. कोई सेल्फी ले रहा था, कोई वीडियो बना रहा था लेकिन अचानक एक भयानक विस्फोट हो गया, पीछे मुड़कर देखा तो ज्वालामुखी से ‘मौत’ निकलती दिखाई दे रही थी. इस वोल्कैनो से अंगारे निकलकर सीधा पर्यटकों के सिर पर बरसने लगे और पूरे इलाके में भयानक अफरा-तफरी मच गई. इस खौफनाक नजारे का वीडियो सामने आया है.

‘वोल्कैन डी फुएगो’ फटा तो कितना खौफनाक था नजारा

‘वोल्कैन डी फुएगो’ में जब ये विस्फोट हुआ तो वहां का नजारा किसी हॉलीवुड की कयामत वाली फिल्म जैसा लग रहा था. ज्वालामुखी के अचानक फटने से हवा में तैरते हुए जलते हुए मलबे और अंगारे सीधे पर्यटकों के बिल्कुल सिर के पास आकर गिरने लगे. आसमान में धुएं और काली राख का एक विशाल गुबार छा गया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे ट्रेकिंग करने गए लोग अपनी जान बचाने के लिए चीख रहे हैं और भाग रहे हैं.

एक वीडियो में एक विदेशी टूरिस्ट को डर के मारे पागलों की तरह चिल्लाते हुए सुना जा सकता है, ‘ओह माय गॉड,.. भागो! भागो!’ क्योंकि जलते हुए पत्थर उनके सिर के ऊपर से गुजर रहे थे. वहीं एक दूसरे वीडियो क्लिप में एक हाइकर विस्फोट वाले डेंजर जोन से पूरी ताकत से नीचे की तरफ दौड़ता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि एक दूसरा टूरिस्ट वहां फंसे एक कुत्ते को गोद में उठाकर सुरक्षित जगह की तरफ भागता नजर आ रहा है.

टूरिस्ट ज्वालामुखी के अंगारे समेटने लगे

न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस अचानक हुए हमले से पर्यटक इतने हैरान और कन्फ्यूज थे कि उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि वे क्या करें. कुछ लोगों ने तो हद कर दी, ये लोग जमीन पर गिरे ज्वालामुखी के दहकते मलबे को अपनी पीने की पानी की बोतलों से ठंडा करके अपने साथ ले जाने लगे, ये उनके लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता था.

इसी भीड़ में शामिल हाना गार्सिया नाम की एक हाइकर ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि मौत उनके कितने करीब से गुजरी थी. हाना ने कहा कि ज्वालामुखी का एक जलता हुआ टुकड़ा सीधे उड़ता हुआ आया और उनके कपड़ों को फाड़ता हुआ निकल गया. वो पत्थर उनके सिर को छूकर निकला था. हाना ने उस खौफनाक पल को याद करते हुए कहा, ‘मैं पूरी तरह सदमे में आ गई थी. पहले तो मुझे समझ नहीं आया और मैं वीडियो बनाती रही लेकिन जैसे ही खतरे का एहसास हुआ, मैं सब कुछ छोड़कर भागने लगी’. उन्होंने इस अनुभव को डरावना और जिंदगी भर न भूलने वाला बताया.

मध्य अमेरिका का सबसे खूंखार और एक्टिव ‘दैत्य’

‘फुएगो’ का मतलब स्पेनिश भाषा में ‘आग’ होता है और ‘वोल्कैन डी फुएगो’ मध्य अमेरिका के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में गिना जाता है. वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं की मानें तो यह ज्वालामुखी पिछले कई सालों से लगातार हल्के स्तर पर एक्टिव है. ये हर 15 से 20 मिनट में गैस और राख के छोटे-छोटे विस्फोट करता रहता है लेकिन हाल के दिनों में इसके धमाकों की रफ्तार और ताकत बहुत ज्यादा बढ़ गई है, जिसने अब ट्रेकर्स की जान को बड़े जोखिम में डाल दिया है.

1524 से अब तक 60 से ज्यादा बार मचा चुका है तबाही

ग्वाटेमाला सिटी से लगभग 43 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित ‘वोल्कैन डी फुएगो’ का इतिहास बहुत पुराना और खूनी रहा है. साल 1524 में जब स्पेनिश लोगों ने इस इलाके पर फतह हासिल की थी, तब से लेकर आज तक ये ज्वालामुखी 60 से ज्यादा बार भयानक तरीके से फट चुका है. हालांकि इसके कई विस्फोट छोटे और कम नुकसानदेह रहे हैं, लेकिन इतिहास गवाह है कि इसके कुछ धमाके मौत लेकर आए हैं.

Des touristes touchés par des projections de lave au Guatemala

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj