Rajasthan

कोटा में अग्निशमन विभाग का एक्शन, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कोचिंग संस्थान, लाइब्रेरी और दुकानें की सीज

Last Updated:June 24, 2026, 17:00 IST

Kota News: अग्निशमन विभाग ने शहर में चलाए गए औचक निरीक्षण अभियान के दौरान कोचिंग संस्थानों, लाइब्रेरी, रिहायशी भवनों और दुकानों में गंभीर अग्नि सुरक्षा खामियां पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की. केशवपुरा, जवाहर नगर, मानपुरा और स्टेशन रोड क्षेत्रों में दो कोचिंग संस्थान, दो लाइब्रेरी, एक बहुमंजिला भवन और सात दुकानों को सीज किया. विभाग ने कहा कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.

कोटा में औचक निरीक्षण में खुली पोल, कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी और भवन सीजZoom

कोटा. शहर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और भवनों में सुरक्षा मानकों की जांच के उद्देश्य से नगर निगम के अग्निशमन विभाग ने बुधवार को व्यापक अभियान चलाया. अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में 25 सदस्यों की टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित कोचिंग संस्थानों, लाइब्रेरी, रिहायशी और व्यावसायिक भवनों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर अग्नि सुरक्षा नियमों की गंभीर अनदेखी सामने आई, जिसके बाद विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए कई संस्थानों और भवनों को सीज कर दिया.

अभियान के दौरान टीम सबसे पहले केशवपुरा मेन रोड क्षेत्र में पहुंची, जहां दो कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया. जांच में पाया गया कि दोनों संस्थानों में अग्निशमन सुरक्षा के आवश्यक प्रबंध नहीं थे. आपातकालीन निकास, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता और अन्य सुरक्षा उपायों में खामियां मिलने पर विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों कोचिंग संस्थानों को सीज कर दिया.

जवाहर नगर में लाइब्रेरी और बहुमंजिला भवन पर कार्रवाई

निरीक्षण के अगले चरण में अग्निशमन विभाग की टीम जवाहर नगर क्षेत्र पहुंची. यहां दो लाइब्रेरी और एक बहुमंजिला रिहायशी भवन की जांच की गई. अधिकारियों ने पाया कि इन भवनों में भी अग्नि सुरक्षा मानकों का पूर्ण रूप से पालन नहीं किया जा रहा था. सुरक्षा संबंधी कमियों को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने दोनों लाइब्रेरी और बहुमंजिला भवन को भी सीज करने की कार्रवाई की. अभियान के तहत मानपुरा और स्टेशन रोड क्षेत्र में स्थित दुकानों का भी निरीक्षण किया. जांच के दौरान सात दुकानों में अग्नि सुरक्षा उपकरणों की कमी, आपातकालीन व्यवस्थाओं का अभाव और अन्य सुरक्षा संबंधी खामियां पाई गई. नियमों की अवहेलना को देखते हुए विभाग ने इन दुकानों को भी सीज कर दिया.

सुरक्षा में लापरवाही पर सख्त रुख

अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि शहर में लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को रोका जा सके. उन्होंने कहा कि कोचिंग संस्थानों, लाइब्रेरी, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और रिहायशी भवनों में अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करना अनिवार्य है. जहां भी नियमों की अनदेखी पाई जाएगी, वहां इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों ने भवन संचालकों और संस्थान प्रबंधकों से अपील की है कि वे निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में लोगों की जान-माल की सुरक्षा की जा सके. विभाग ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा नियमों में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj