Sports

Hardik pandya 2nd Marriage: मांग में सिंदूर और साथ में मां, कौन हैं महीका शर्मा जिससे हार्दिक पंड्या की दूसरी शादी की खबर आई सामने?

होमखेलक्रिकेट

कौन हैं महीका शर्मा जिससे हार्दिक पंड्या की दूसरी शादी की खबर आई सामने?

Last Updated:June 28, 2026, 09:35 IST

Who is Mahieka Sharma:टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इंडियन प्रीमियर लीग के बाद एक बार फिर से चर्चा में हैं. उनकी दूसरी शादी को लकर लगातार खबर आ रही है. सोशल मीडिया पर महीका शर्मा के साथ नई तस्वीर ने हर किसी को सवाल करने पर मजबूर कर दिया है. फोटो में महीका सिंदूर लगाए नजर आ रही हैं. कौन हैं महीका शर्मा जिससे हार्दिक पंड्या की दूसरी शादी की खबर आई सामने?Zoomकौन हैं महीका शर्मा जिससे हार्दिक पंड्या की दूसरी शादी की खबर आई सामने?

नई दिल्ली. क्या भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड महीका शर्मा से शादी कर ली है? सोशल मीडिया पर नई तस्वीर के सामने आने के बाद से ही ये सवाल हर किसी के मन में चल रहा है. कई यूजर्स का मानना है कि दोनों ने चुपचाप शादी कर ली है. ये कयास तब शुरू हुए जब हार्दिक और महीका की एक बुजुर्ग महिला के साथ तस्वीर वायरल हुई. इस तस्वीर में लोगों की नजर महीका के माथे पर लगे सिंदूर पर गई, जिसमें वह हार्दिक पंड्या के साथ पोज देती नजर आ रही हैं. बुजुर्ग महिला को दोनों के हाथ थामे हुए देखा गया.

इस तस्वीर के सामने आने के बाद कई यूजर्स ने अंदाजा लगाया कि ये फोटो किसी निजी शादी या रस्म के बाद की हो सकती है. हालांकि हार्दिक या महीका की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. दोनों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रही हैं. फैंस का मानना है कि लंबे समय तक डेट करने के बाद अब दोनों ने अपने रिश्ते को अगला कदम दे दिया है. हार्दिक और महीका ने जिंदगी में एक शुरुआत की है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj