अरे भैय्या ये क्या पिला दिया…वैभव सूर्यवंशी ने इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक पीते ही दिया ऐसा रिएक्शन, देखने वाले हुए हंसी से लोटपोट

होमखेलक्रिकेट
वैभव ने इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक पीते ही दिया ऐसा रिएक्शन, देख छूट जाएगी हंसी
Last Updated:June 28, 2026, 15:10 IST
भारतीय टीम के सुपर स्टार वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय जमकर वायरल हो रहा है. आयरलैंड के खिलाफ उनको डेब्यू का मौका तो नहीं मिला लेकिन ड्रिंक पीते एक वीडियो जरूर वायरल हो गया. उनका रिएक्शन देखने के बाद लोग अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे.वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल
नई दिल्ली. इस समय पूरी दुनिया में क्रिकेट के जितने भी चाहने वाले हैं सबकी नजरें सिर्फ एक ही खिलाड़ी पर जमी है. वो कोई और नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट की नई सनसनी वैभव सूर्यवंशी हैं. आयरलैंड के दौरे पर उनका इंटरनेशनल डेब्यू होते हर कोई देखना चाहता है. पहले टी20 मुकाबले में तो प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन पाए लेकिन दूसरे मैच में उनको मौका दिए जाने की उम्मीद है. इस बीच वैभव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.
वैभव एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह मैदान के बाहर उनकी मस्ती भले पल हैं. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें यह युवा क्रिकेट स्टार ने इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक की एक घूंट लेने के बाद जो रिएक्शन दिया वो सबका ध्यान खींच रहा है. वैभव सूर्यवंशी ने ड्रिंक पीने के बाद जैसा मुंह बनाया उसे देखने के बाद लोग हंस हंस कर लोट पोट हो रहे हैं.
Reaction of Vaibhav Sooryavanshi is priceless after drinking Electrolyte Water 🤪
He is asking everyone – What kind of water is this?😂



