Entertainment

Lock Upp 2: रितेश देशमुख पर भड़के राम कपूर, बीच में ही रोका टास्क, नेटिजेंस ने लगा रहे क्लास

Last Updated:June 29, 2026, 11:15 IST

नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ में पहले ही दिन से हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हो चुका है. शो के एक लाइव टास्क के दौरान टीवी के चहीते राम कपूर पानी न मिलने पर भड़क गए और उन्होंने नियम तोड़कर गेम रोकने की कोशिश की. जेलर रितेश देशमुख के साथ उनके तीखे टकराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वजह से राम कपूर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रहे हैं.
Lock Upp 2: रितेश देशमुख पर भड़के राम कपूर, बीच में ही रोका टास्कZoomराम कपूर ‘लॉक अप 2’ में दिख रहे हैं.

नई दिल्ली.  नेटफ्लिक्स पर धमाकेदार शुरुआत के साथ ही रियालिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ अपने असली रूप में लौट आया है. शो के पहले ही दिन धमाकेदार एपिसोड देखने को मिला. पहले ही दिन हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. राम कपूर अपने गुस्सैल रवैया की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं. शो के होस्ट और जेलर रितेश देशमुख के साथ लाइव टास्क के दौरान हुई उनकी बहस की वजह से बाद राम कपूर सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं. लोगों ने एक्टर के व्यवहार की आलोचना की है.

‘लॉक अप 2’ के पहले ही टास्क में मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स के सामने एक कड़ी चुनौती रखी थी. इस टास्क में सेफ कंटेस्टेंट हर्षद चोपड़ा और आकांक्षा चमोला के हाथों में पेंटबॉल गन दी गई थी. उनका काम था असुरक्षित कंटेस्टेंट्स पर निशाना साधना. वहीं दूसरी तरफ, अनसेफ कंटेस्टेंट्स को खुद को पेंटबॉल से बचाते हुए बजर तक पहुंचना था, ताकि वे इस हफ्ते के एलिमिनेशन से खुद को सेफ कर सकें.

राम कपूर का रितेश देशमुख पर फूटा गुस्सा

इसी टास्क के दौरान राम कपूर ने अपना टास्क पूरा किया, लेकिन वे खुद को सुरक्षित करने में नाकाम रहे. हार की हताशा और थकान के बीच राम कपूर ने जेलर रितेश देशमुख से पानी की मांग की. काफी देर तक पानी न मिलने पर राम कपूर का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उन्होंने कैमरे के सामने मेकर्स पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, ‘मैं काफी देर से पानी मांग रहा हूं. आप लोग हमसे इतना भारी टास्क करवा रहे हैं, लेकिन पीने के लिए पानी तक नहीं दे रहे. यह बिल्कुल ठीक नहीं है, तुरंत पानी भेजिए.’

राम कपूर को रितेश ने सिखाया सबक

बात तब और बिगड़ गई जब टास्क खत्म होने की कगार पर पहुंच गया और राम कपूर को पानी नहीं मिला. विरोध जताने के लिए राम कपूर नियमों को ताक पर रखकर सीधे टास्क एरिया के बीचों-बीच जाकर खड़े हो गए और गेम को रोकने की कोशिश करने लगे. यह देख जेलर रितेश देशमुख ने उन्हें तुरंत टोकते हुए समझाने की कोशिश की कि बीच में खड़े रहने से उन्हें पेंटबॉल लग सकती है और वे चोटिल हो सकते हैं.

इस पर राम कपूर ने बेहद घमंडी लहजे में रितेश को जवाब दिया, ‘लगने दो… आ जाओ, मारो मुझे’. स्थिति तब शांत हुई जब रितेश देशमुख ने बेहद कड़े शब्दों में उन्हें याद दिलाया कि शो के नियमों के मुताबिक सभी कंटेस्टेंट्स को पहले ही उनकी पानी की बोतलें दे दी गई थीं और अपनी बोतल को संभाल कर रखना उनकी खुद की जिम्मेदारी थी. अपनी गलती का एहसास होने के बाद राम कपूर शांत हुए और उन्होंने टास्क को दोबारा आगे बढ़ने दिया. अपनी इस हरकत की वजह से राम कपूर काफी ट्रोल हो रहे हैं.

About the AuthorPranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj