Rajasthan

डंपिंग यार्ड में फंदे से लटका मिला मजदूर, बिना सूचना दिए खाली प्लॉट में दफनाया शव; हत्या या फिर…

Last Updated:June 29, 2026, 12:37 IST

Jaisalmer News: जैसलमेर के लक्ष्मीचंद सांवल कॉलोनी स्थित नगरपरिषद एमआरएफ सेंटर (डंपिंग यार्ड) में भीलवाड़ा निवासी मजदूर रतननाथ ने शराब के नशे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद उसकी पत्नी और साथियों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव को पास के खाली प्लॉट में दफना दिया. रिश्तेदारों की सूचना पर पहुंचे शहर कोतवाल सुरजाराम जाखड़ ने प्रशासन से शव बाहर निकालने की अनुमति मांगी है. वहीं, मृतक को काम पर रखने वाला उसका रिश्तेदार लाधूनाथ घटना के बाद से परिवार सहित फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.

ख़बरें फटाफट

डंपिंग यार्ड में फंदे से लटका मिला मजदूर, बिना सूचना दिए खाली प्लॉट में दफनायाZoom

Jaisalmer: राजस्थान के जैसलमेर शहर से एक बेहद हैरान और सनसनीखेज कर देने वाला मामला सामने आया है. यहाँ की लक्ष्मीचंद सांवल कॉलोनी में स्थित नगरपरिषद के मेटेरियल रिकवरी फेसिलिटी (MRF सेंटर / डंपिंग यार्ड) में भीलवाड़ा निवासी एक मजदूर रतननाथ ने शनिवार रात टीन शेड के नीचे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. लेकिन इस मामले में चौंकाने वाला मोड़ तब आया, जब घटना के बाद मृतक की पत्नी और उसके साथियों ने पुलिस या प्रशासन को सूचना दिए बिना ही शव को गुपचुप तरीके से पास के ही एक खाली प्लॉट में दफना दिया.

रविवार को जब अन्य रिश्तेदारों की सूचना पर जैसलमेर पुलिस मौके पर पहुंची, तो मामले का भंडाफोड़ हुआ. अब पुलिस प्रशासन से विशेष अनुमति लेकर दफनाए गए शव को जमीन से बाहर निकालेगी और मेडिकल बोर्ड से उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

6 महीने से झोपड़ी बनाकर रह रहा था परिवार; शनिवार रात शराब के नशे में उठाया कदममिली जानकारी के अनुसार, भीलवाड़ा का मूल निवासी रतननाथ (38) पिछले करीब 6 महीने से जैसलमेर के इस एमआरएफ सेंटर के पास अपनी पत्नी और 12 साल के मासूम बच्चे के साथ कच्ची झोपड़ी बनाकर रह रहा था. वह यहीं पर कचरा छंटाई और मजदूरी का काम करता था. आपको बता दें कि नगरपरिषद के इस एमआरएफ सेंटर में शहर से एकत्र सूखे कचरे को लाया जाता है, जहां प्लास्टिक, मेटल, शीशा और अन्य सामग्री को अलग-अलग करने का काम होता है. इसके बाद इस कचरे को बड़ाबाग स्थित मुख्य डंपिंग यार्ड में शिफ्ट किया जाता है. बताया जा रहा है कि शनिवार शाम को रतननाथ ने अत्यधिक शराब पी रखी थी. रात के समय उसने नशे की हालत में एमआरएफ सेंटर के टीन शेड में जाकर रस्सी का फंदा लगाया और सुसाइड कर लिया. देर रात जब उसकी पत्नी और झोपड़पट्टी के अन्य साथियों को इस आत्मघाती कदम की जानकारी मिली, तो उन्होंने पुलिस को बुलाने और कानूनी झंझटों से बचने के लिए बिना किसी को बताए एमआरएफ सेंटर के ठीक सामने एक सुनसान खाली प्लॉट में गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया.

रिश्तेदारों की सूचना पर पहुंचे शहर कोतवाल; ठेकेदार रिश्तेदार परिवार सहित जैसलमेर से फराररविवार सुबह जब इस घटनाक्रम की भनक मृतक के अन्य दूर के रिश्तेदारों को लगी, तो उन्होंने तुरंत भीलवाड़ा में रहने वाले मुख्य परिजनों को फोन पर इसकी सूचना दी. परिजनों के माध्यम से जैसलमेर पुलिस को खबर की गई. सूचना मिलते ही जैसलमेर शहर कोतवाल सुरजाराम जाखड़ भारी पुलिस जाब्ते के साथ मुस्तैदी से मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया.

चूंकि शव को पुलिस के पहुंचने से पहले ही दफनाया जा चुका था, इसलिए कानूनी रूप से बिना मजिस्ट्रेट या प्रशासन की अनुमति के उसे निकाला नहीं जा सकता था. शहर कोतवाल सुरजाराम जाखड़ ने बताया कि पुलिस ने जिला प्रशासन से शव को बाहर निकालने की आधिकारिक अनुमति मांगी है. अनुमति मिलते ही शव को निकलवाकर मेडिकल बोर्ड से उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिससे मौत के वास्तविक कारणों (एंटी-मॉर्टम या पोस्ट-मॉर्टम हैंगिंग) का सही पता चल सके.

इस पूरे मामले में पुलिस की शक की सुई एक मुख्य किरदार पर टिकी हुई है. पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक रतननाथ को इस यार्ड में मजदूरी के काम पर लगाने वाला उसका सगा रिश्तेदार लाधूनाथ था. शनिवार रात हुई इस घटना के बाद से ही लाधूनाथ अपने पूरे परिवार के साथ अचानक जैसलमेर से गायब (फरार) हो गया है. पुलिस अब इस बिंदु पर गंभीरता से तफ्तीश कर रही है कि शव को बिना पुलिसिया कार्रवाई के इतनी जल्दबाजी में दफनाने के पीछे लाधूनाथ की क्या भूमिका थी और वह सुसाइड के तुरंत बाद क्यों गायब हुआ. फिलहाल पुलिस की टीमें लाधूनाथ की सरगर्मी से तलाश में जुटी हुई हैं.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaisalmer,Jaisalmer,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj