Rajasthan

राजस्थान के इस गांव में जिंदा दफन होने लगे युवा! पानी, सड़क और सफाई को लेकर फूटा ऐसा गुस्सा कि सब चौंक गए

Last Updated:June 29, 2026, 16:35 IST

Alwar News: अलवर के बहादुरपुर में पानी, सड़क और सफाई समस्याओं से नाराज युवाओं ने अर्द्धसमाधि आंदोलन किया, टीकाराम जूली ने 15 दिन में समाधान और नए बोरवेल का आश्वासन दिया. प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सिर्फ पानी ही नहीं, सड़क और सफाई की हालत भी बेहद खराब है. उनका कहना है कि मुंडिया खेड़ा में पीडब्ल्यूडी ने करीब 15 महीने पहले सड़क खोद दी थी, लेकिन अब तक उसका निर्माण पूरा नहीं कराया गया. वहीं रामगढ़ रोड पर गहरे गड्ढों की वजह से रोज लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है.इस गांव में जिंदा दफन होने लगे युवा! पानी, सड़क और सफाई को लेकर फूटा गुस्साZoomबहादुरपुर में युवाओं का अर्द्धसमाधि आंदोलन, पानी सड़क सफाई पर बवाल

अलवर. अलवर जिले के बहादुरपुर में सोमवार को उस समय अलग तस्वीर देखने को मिली जब पेयजल, सड़क और सफाई जैसी रोजमर्रा की परेशानियों से नाराज युवाओं ने सड़क पर उतरकर अर्द्धसमाधि आंदोलन शुरू कर दिया. बहादुरपुर स्टैंड पर हुए इस विरोध प्रदर्शन में युवाओं ने अपने शरीर के चारों ओर मिट्टी डलवाई और जमीन में बैठकर प्रशासन और नगर पालिका के खिलाफ नाराजगी जताई. प्रदर्शन का तरीका अलग था, इसलिए आसपास बड़ी संख्या में लोग भी मौके पर पहुंच गए. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कई बार शिकायत करने के बाद भी उनकी मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, इसलिए अब इस तरह का आंदोलन करना पड़ा.

आंदोलन में शामिल लोगों का कहना था कि बहादुरपुर में पानी की सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है. उनका आरोप है कि झाझोर वाला बोरवेल मार्च महीने में तैयार हो गया था, लेकिन आज तक उसे चालू नहीं किया गया. इसके चलते मेघवाल मोहल्ला, हनुमान बगीची और फकीर वाली गली समेत कई इलाकों में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है. लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में हालात और भी खराब हो गए, लेकिन जिम्मेदार विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया.

सड़क और सफाई को लेकर भी फूटा गुस्साप्रदर्शनकारियों ने बताया कि सिर्फ पानी ही नहीं, सड़क और सफाई की हालत भी बेहद खराब है. उनका कहना है कि मुंडिया खेड़ा में पीडब्ल्यूडी ने करीब 15 महीने पहले सड़क खोद दी थी, लेकिन अब तक उसका निर्माण पूरा नहीं कराया गया. वहीं रामगढ़ रोड पर गहरे गड्ढों की वजह से रोज लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. कई बार नगर पालिका को शिकायत दी गई, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं. ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि नगर पालिका के रिकॉर्ड में तीन कचरा संग्रहण वाहन दर्ज हैं, लेकिन नियमित सफाई नहीं होती. गंदगी बढ़ने से लोगों में नाराजगी लगातार बढ़ रही है. आंदोलन में करीब 200 ग्रामीण और युवा शामिल हुए और सभी ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की.

टीकाराम जूली पहुंचे, 15 दिन में समाधान का आश्वासनअर्द्धसमाधि आंदोलन की सूचना मिलने पर राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी बहादुरपुर पहुंचे. उन्होंने तेज धूप में मिट्टी में बैठे युवाओं को बाहर निकलवाया. इस दौरान कुछ युवाओं की तबीयत भी बिगड़ने लगी थी. मौके पर ही उन्होंने विधायक कोष से बहादुरपुर के लिए एक नए बोरवेल की घोषणा की और झाझोर वाले बोरवेल को तुरंत चालू कराने का आश्वासन दिया. टीकाराम जूली ने अधिकारियों से फोन पर बात कर 15 दिन के भीतर पानी, सड़क और सफाई समेत सभी समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए. उन्होंने साफ कहा कि अगर तय समय में काम नहीं हुआ तो बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा. अधिकारियों ने भी 15 दिन के भीतर समाधान का भरोसा दिया.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Alwar,Alwar,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj