Rajasthan

जमीन पर कब्जे से परेशान बुजुर्ग महिलाओं का अनोखा विरोध! पानी की टंकी पर चढ़ीं, प्रशासन में मचा हड़कंप

Last Updated:June 29, 2026, 15:02 IST

Water Tank Protest Baran: बारां शहर के सिविल लाइन क्षेत्र स्थित नलका रोड पर सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब भंवरगढ़ क्षेत्र के गरड़ा गांव की करीब आधा दर्जन बुजुर्ग महिलाएं अपनी जमीन पर कथित अवैध कब्जे के विरोध में जलदाय विभाग की पानी की टंकी पर चढ़ गईं. महिलाओं का आरोप है कि दबंगों ने उनकी जमीन पर कब्जा कर रखा है और कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की. न्याय की मांग को लेकर उन्होंने टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया. सूचना मिलते ही एसडीएम विश्वजीत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और महिलाओं से बातचीत कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. इसके बाद सभी महिलाओं को सुरक्षित नीचे उतारा गया. घटना के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए.

ख़बरें फटाफट

जमीन पर कब्जे से परेशान बुजुर्ग महिलाओं का अनोखा विरोध! पानी की टंकी पर चढ़ींZoomबुजुर्ग महिलाएं अपनी जमीन पर कब्जे के विरोध में टंकी पर चढ़ गईं

बारां. बारां शहर से सोमवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई. शहर के सिविल लाइन क्षेत्र स्थित नलका रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भंवरगढ़ क्षेत्र के गरड़ा गांव की करीब आधा दर्जन बुजुर्ग महिलाएं जलदाय विभाग की पानी की टंकी पर चढ़ गईं. अपनी पुश्तैनी जमीन पर दबंगों के कब्जे और प्रशासन की बेरुखी से तंग आकर महिलाओं ने यह आत्मघाती कदम उठाया.

टंकी पर चढ़ी महिलाओं का आरोप है कि गरड़ा गांव में स्थित उनकी बेशकीमती जमीनों पर इलाके के कुछ रसूखदार और दबंग लोगों ने लंबे समय से अवैध कब्जा कर रखा है. महिलाओं के अनुसार, यह जमीन उनकी आजीविका का एकमात्र साधन है, जिस पर अब दूसरों का नियंत्रण है. पीड़ितों ने रोष जताते हुए कहा कि वे असहाय हैं और अपनी ही जमीन वापस पाने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं.

‘प्रशासन ने नहीं सुनी गुहार, इसलिए उठाया यह कदम’प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बताया कि उन्होंने जमीन को कब्जामुक्त कराने के लिए स्थानीय प्रशासन, पुलिस और संबंधित राजस्व अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काटे. कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें देने के बावजूद अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी. लगातार मिल रही उपेक्षा और न्याय न मिलने से आहत होकर, उन्होंने अपनी बात सरकार तक पहुंचाने के लिए इस खतरनाक तरीके से विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया.

मौके पर पहुंचे एसडीएम और पुलिसजैसे ही बुजुर्ग महिलाओं के पानी की टंकी पर चढ़ने की खबर फैली, प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया. घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम विश्वजीत और भारी पुलिस जाब्ता तुरंत मौके पर पहुँचा. टंकी के नीचे स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी.

एसडीएम विश्वजीत और पुलिस अधिकारियों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए महिलाओं से संवाद स्थापित किया. अधिकारियों ने नीचे से ही लाउडस्पीकर और अन्य माध्यमों से महिलाओं को समझाया. प्रशासन ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी जमीन के मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी. पुख्ता आश्वासन मिलने के बाद महिलाएं सुरक्षित नीचे उतरने को तैयार, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली.

निष्पक्ष जांच और न्याय की मांगटंकी से सुरक्षित नीचे उतरने के बाद भी महिलाओं का गुस्सा शांत नहीं हुआ. उन्होंने दो टूक शब्दों में प्रशासन से मांग की है कि उनकी जमीन को जल्द से जल्द भू-माफियाओं के चंगुल से मुक्त कराया जाए और दोषियों को जेल भेजा जाए. फिलहाल, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरे मामले के दस्तावेज खंगालने और जमीनी हकीकत की जानकारी जुटाने में लग गए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो ग्रामीण दोबारा आंदोलन के लिए मजबूर होंगे.

About the AuthorJagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Baran,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj