Rajasthan

Rajasthan Weather | Rajasthan Me Monsoon

Last Updated:June 29, 2026, 14:23 IST

Monsoon In Rajasthan : दक्षिण पूर्वी राजस्थान में प्री मानसून का असर है. अरनोद में 94 मिमी बारिश, कोटा उदयपुर में भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी, पश्चिमी राजस्थान में 44 डिग्री तक गर्मी जारी. मौसम विभाग के मुताबिक 2 जुलाई से पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना है. 2 से 5 जुलाई के दौरान पूर्वी राजस्थान के कई और जिलों में तेज बारिश होने का अनुमान है. खास तौर पर कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ इलाकों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.राजस्थान में प्री मानसून की बारिश ने पकड़ी रफ्तार, जानें आपके जिलों का हालZoomराजस्थान के मौसम के बारे में पूरी जानकारी, जानें किन जिलों में होगी बारिश, कहां तेज आंधी आएगी

जयपुर. राजस्थान में प्री मानसून ने अब अपनी चाल तेज कर दी है और इसका असर सबसे पहले दक्षिण-पूर्वी जिलों में साफ दिखाई देने लगा है. पिछले 24 घंटों में कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया. लंबे समय से गर्मी और उमस झेल रहे लोगों को राहत मिली है, वहीं खेतों की तरफ देख रहे किसानों की उम्मीद भी फिर से जागी है. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर का कहना है कि आने वाले दिनों में मानसून की गतिविधियां और मजबूत हो सकती हैं.

सबसे ज्यादा बारिश प्रतापगढ़ जिले के अरनोद में दर्ज की गई, जहां 94 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई. मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार से पांच दिनों तक दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में मानसून के आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल बने रहेंगे. दूसरी तरफ पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में अभी भी भीषण गर्मी और उमस बनी रहने की संभावना है. यानी प्रदेश में फिलहाल एक तरफ बारिश और दूसरी तरफ तेज गर्मी का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा.

दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बढ़ेगी बारिश की रफ्तारमौसम विभाग के मुताबिक 2 जुलाई से पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना है. 2 से 5 जुलाई के दौरान पूर्वी राजस्थान के कई और जिलों में तेज बारिश होने का अनुमान है. खास तौर पर कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ इलाकों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. विभाग का कहना है कि अगले तीन से चार दिनों तक कोटा और उदयपुर संभाग में तेज बारिश के साथ आंधी का दौर भी जारी रह सकता है. इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंचने का अनुमान है. ऐसे में खुले स्थानों पर जाने और पेड़ों या कमजोर ढांचों के आसपास रुकने से बचने की सलाह दी गई है.

इन संभागों में भी बदलेगा मौसमजयपुर, भरतपुर, कोटा और बीकानेर संभाग के कई इलाकों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग का कहना है कि इन क्षेत्रों में दिनभर मौसम बदलता रह सकता है. कहीं धूप तो कहीं बादल और बारिश का सिलसिला देखने को मिल सकता है. दूसरी ओर पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में अभी राहत के आसार कम हैं. यहां अगले कुछ दिनों तक भीषण उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. नमी ज्यादा रहने की वजह से गर्मी का असर और अधिक महसूस होगा.

मौसम विभाग ने दी सतर्क रहने की सलाहमौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने कहा है कि प्रदेश में मानसून लगातार सक्रिय हो रहा है और आने वाले दिनों में इसका असर और बढ़ सकता है. जिन इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है, वहां लोगों को मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है. फिलहाल दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में मानसून मजबूत होता दिखाई दे रहा है और आने वाले दिनों में बारिश का दायरा और बढ़ने की उम्मीद है. वहीं पश्चिमी राजस्थान के लोगों को अभी कुछ दिन और गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और जरूरत के मुताबिक नए अपडेट जारी किए जा रहे हैं.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj