Rajasthan

ऑनलाइन सट्टे का खतरनाक अंजाम! घर से 13 लाख उड़ाए, फिर चोरी का ड्रामा रचा… लेकिन पुलिस की जांच में खुल गई पोल

Last Updated:June 30, 2026, 19:23 IST

Bhilwara Online Gaming Addiction: भीलवाड़ा के भीमगंज थाना क्षेत्र से ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी की लत का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. तिलक नगर निवासी एक महिला ने कथित तौर पर ऑनलाइन गेमिंग और सट्टे में पैसे गंवाने के बाद अपने ही घर से करीब 13 लाख रुपये निकाल लिए. घटना को छिपाने के लिए उसने घर में चोरी होने की झूठी कहानी रचकर पुलिस को सूचना दी. हालांकि पुलिस की सतर्क जांच और तथ्यों की पड़ताल में पूरे मामले का खुलासा हो गया. जांच में सामने आया कि कथित चोरी की कहानी वास्तविक नहीं थी. यह मामला दिखाता है कि ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी की लत न केवल आर्थिक नुकसान पहुंचा सकती है, बल्कि परिवारों में अविश्वास और गंभीर कानूनी परेशानियां भी खड़ी कर सकती है.

ख़बरें फटाफट

सट्टे की लत में पत्नी बनी अपने ही घर की चोर, 13 लाख गायब कर सुनाई झूठी कहानीZoomऑनलाइन गेमिंग और सट्टे में पैसे गंवाने के बाद अपने ही घर से करीब 13 लाख रुपये निकाल लिए

भीलवाड़ा: ऑनलाइन गेमिंग और सट्टे की लत किस कदर किसी हंसते-खेलते परिवार को बर्बाद कर सकती है, इसका एक हैरान करने वाला मामला भीलवाड़ा में सामने आया है. शहर के भीमगंज थाना क्षेत्र में तिलक नगर में ऑनलाइन गेमिंग और सट्टे की लत ने एक पत्नी को ही अपने घर में चोरी करने को मजबूर कर दिया. पत्नी ने घर में से करीब 13 लाख रूपए की चोरी का झूठी कहानी रच डाली मगर पुलिस की सतर्कता से यह पूरे मामले का खुलासा हो गया.

भीलवाड़ा में भीमगंज थाना क्षेत्र के तिलक नगर में रहने वाले संदीप जैन ने 23 जून को थाने में एक रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 22 जून को शाम 8 बजे घर से बाहर गए हुए थे. जब हम वापस घर लौटे तो मैन गेट खुला हुआ था और अंदर पलंग का बॉक्स भी खुला हुआ था. उस बॉक्स में एक बैग रखा हुआ था जिसमें से 13 लाख रूपए थे जो गायब था. पुलिस ने मामला दर्ज कर जब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो उन्हें किसी संदिग्ध के वहां आने के निशान नहीं मिले. इस पर पुलिस ने जब घर वालों से ही कड़ाई से पुछताछ की तो संदीप जैन की पत्नी क्षिप्रा जैन ने यह चोरी करना कबूल किया.

पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कीपीड़ित संदीप जैन ने कहा कि 22 तारीख की शाम करीब 8 बजे मैं बाजार गया था और रात करीब 9:30 बजे घर लौटा. घर पहुंचते ही पत्नी ने बताया कि मुख्य गेट खुला हुआ है और पैसों से भरा बैग गायब है. मुझे चोरी की आशंका हुई, जिसके बाद मैंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. जांच में सामने आया कि इस पूरे मामले में मेरी पत्नी क्षिप्रा सेठी की ही संलिप्तता है. उसे क्रिकेट सट्टे और ड्रैगन गेम की लत थी, जिसके चलते उसने पूरा पैसा दांव पर लगा दिया. मेरे घर से करीब 13 लाख रुपये की चोरी हुई और इस वारदात को बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया. पिछले दो वर्षों से उसने मुझे अपने मोबाइल का पासवर्ड तक नहीं बताया और फोन छूने भी नहीं देती थी. मुझे गहरा दुख है कि मेरी पत्नी ने ही मेरे साथ ऐसा किया. मैं चाहता हूं कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई पूरी निष्पक्षता से हो और उसे कानून के अनुसार सजा मिले. साथ ही, सभी लोग अपने घर और परिवार की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें.

घर में चोरी की झूठी कहानी रचीभीमगंज थाना प्रभारी सुनील चौधरी ने कहा कि 22 जून की रात करीब 9 बजे तिलक नगर निवासी संदीप कासलीवाल के घर 13 लाख रुपये की चोरी की सूचना मिली. सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. परिवार के सदस्य करीब डेढ़-दो घंटे के लिए बाहर गए थे. लौटने पर बेड में रखे 13 लाख रुपये गायब मिले. पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी व मनोवैज्ञानिक आधार पर गहन जांच शुरू की. जांच के दौरान संदेह घर के ही एक सदस्य पर गया. इसके बाद संदीप कासलीवाल की पत्नी क्षिप्रा जैन से गहन पूछताछ की गई, जिसमें उसने वारदात करना स्वीकार कर लिया. हमारी प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि वह ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी की आदी थी तथा उसने चोरी की रकम ऑनलाइन सट्टे में लगा दी. पैसे खत्म होने पर उसने घर में चोरी की झूठी कहानी रची. आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. शुरुआती जांच में एक ड्रैगन ऐप का नाम सामने आया है, जबकि उसके मोबाइल का तकनीकी विश्लेषण भी किया जा रहा है.

जल्दी अमीर बनने की चाहतएक मोबाइल, एक लत और जल्द अमीर बनने की चाह इन तीन चीजों ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं. यह मामला सिर्फ एक चोरी का नहीं, बल्कि उस खतरनाक ऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग के जाल की हकीकत है, जिसमें फंसकर लोग अपनी मेहनत की कमाई के साथ-साथ रिश्तों का भरोसा भी खो रहे हैं. इसलिए समय रहते सतर्क रहना ही सबसे बड़ी समझदारी है.

About the AuthorJagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Bhilwara,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj