Entertainment

अब घर बैठे होंगे महाकाल और रामलला के ‘साक्षात’ दर्शन! आशुतोष राणा लेकर आए 6D का अनोखा अनुभव

Last Updated:June 30, 2026, 22:58 IST

देश के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन अब श्रद्धालु 6D वर्चुअल रियलिटी (VR) तकनीक के जरिए एक नए अंदाज में कर सकेंगे. इस खास पहल के लिए अभिनेता आशुतोष राणा ‘दुर्लभ दर्शन’ से बतौर ब्रांड एम्बेसडर और मेंटर जुड़े हैं. कंपनी का दावा है कि इस तकनीक से भक्तों को मंदिरों के दर्शन के साथ वहां के वातावरण, आरती, जल, हवा और सुगंध का भी वास्तविक जैसा अनुभव मिलेगा.

ख़बरें फटाफट

अब बिना मंदिर जाए होंगे दर्शन! आशुतोष राणा ने लॉन्च किया 6D आध्यात्मिक अनुभवZoomआशूतोष लेकर आए नई सौगात

नई दिल्ली. अब श्रद्धालु घर बैठे या खास अनुभव केंद्रों में बैठकर देश के प्रमुख मंदिरों के दर्शन बिल्कुल नए अंदाज में कर सकेंगे. ‘दुर्लभ दर्शन’ नाम के प्लेटफॉर्म ने 6D VR टेक्नोलॉजी के जरिए ऐसा अनुभव तैयार किया है, जिसमें मंदिरों के दर्शन के साथ जल, हवा और सुगंध का भी अहसास होगा. इस पहल से अभिनेता आशुतोष राणा बतौर ब्रांड एम्बेसडर और मेंटर जुड़ गए हैं.

दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आशुतोष राणा ने कहा कि धर्म का अपना विज्ञान होता है और विज्ञान का अपना धर्म. लेकिन जहां धर्म और विज्ञान दोनों मिल जाते हैं, वही दुर्लभ दर्शन है. उन्होंने बताया कि इस तकनीक के जरिए श्रद्धालु मंदिरों के दर्शन के साथ वहां की पौराणिक कथाओं, आरती और पूजा-पद्धति की जानकारी भी आसान भाषा में हासिल कर सकेंगे.

1 जुलाई से होगी शुरुआत

इस परियोजना की शुरुआत 1 जुलाई से ‘श्रीराम की अयोध्या’ और ‘उज्जयिनी के महाकाल’ के 6D अनुभव के साथ होगी. इन दोनों अनुभवों में आशुतोष राणा प्रस्तोता के रूप में नजर आएंगे और मंदिरों का धार्मिक महत्व बताएंगे. इन स्क्रिप्ट्स को लेखक आलोक श्रीवास्तव ने तैयार किया है.

100 से ज्यादा 6D केंद्र खोलने की तैयारी

दुर्लभ दर्शन और TechXR Innovations के फाउंडर प्रशांत मिश्रा ने बताया कि कंपनी देशभर में 100 से अधिक 6D अनुभव केंद्र खोलने की योजना पर काम कर रही है. फिलहाल कई प्रमुख मंदिरों में इसके केंद्र संचालित हैं और मोबाइल VR किट के जरिए 60 से ज्यादा धार्मिक स्थलों का अनुभव भी लिया जा सकता है.

बता दें कि कंपनी का दावा है कि उसकी 6D VR टेक्नोलॉजी पूरी तरह मेड इन इंडिया है. इस तकनीक से श्रद्धालुओं को ऐसा अनुभव मिलेगा, जैसे वे मंदिर के गर्भगृह में मौजूद हों. कंपनी का उद्देश्य उन लोगों तक भी ‘मन भर दर्शन’ पहुंचाना है, जो भीड़ या दूरी की वजह से मंदिरों तक नहीं पहुंच पाते.

About the AuthorMunish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj