हारे हुए मैच में बांग्लादेशी बॉलर ने बनाया महारिकॉर्ड, मिचेल स्टार्क को छोड़ा पीछे

होमखेलक्रिकेट
हारे हुए मैच में बांग्लादेशी बॉलर ने बनाया महारिकॉर्ड, स्टार्क को छोड़ा पीछे
Last Updated:June 30, 2026, 23:38 IST
Taijul Islam surpasses mitchell starc: जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में बांग्लादेश के ताइजुल इस्लाम ने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया. उन्होंने पहली पारी में 138 रन देकर 7 विकेट चटकाए, जो उनके टेस्ट करियर का 19वां फाइव-विकेट हॉल है. इसके साथ ही वह टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाजों की टॉप-5 लिस्ट में शामिल हो गए हैं.ताइजुल इस्लाम ने 7 विकेट लेकर बनाया रिकॉर्ड/
नई दिल्ली. भले ही हरारे में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में बांग्लादेश को जिम्बाब्वे के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा हो, लेकिन बांग्लादेश के अनुभवी बाएं हाथ के स्पिनर ताइजुल इस्लाम ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. ताइजुल ने इस मैच में व्यक्तिगत तौर पर एक ऐसा बड़ा मुकाम हासिल किया, जिसने उन्हें विश्व क्रिकेट के दिग्गज गेंदबाजों की कतार में खड़ा कर दिया है. टेस्ट क्रिकेट में अपनी फिरकी का जादू बिखेरते हुए ताइजुल अब एक मामले में ऑस्ट्रेलिया के घातक तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क से भी आगे निकल गए हैं. आइए जानते हैं ताइजुल इस्लाम के इस कारनामे के बारे में…
जिम्बाब्वे के खिलाफ ताइजुल का ‘पंजा’जिम्बाब्वे की पहली पारी के दौरान बांग्लादेशी स्पिनर ताइजुल इस्लाम मेजबान बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे. उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 40.2 ओवरों में 138 रन देकर 7 विकेट चटकाए. यह ताइजुल के टेस्ट करियर का 19वां फाइव-विकेट हॉल (एक पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट) था. इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाजों की टॉप-5 लिस्ट में शामिल हो गए हैं.
शाकिब की बराबरी की, मिचेल स्टार्क को पछाड़ाइस पारी में 7 विकेट लेते ही ताइजुल इस्लाम ने कई बड़े रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया. ताइजुल ने बांग्लादेश के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के 19 बार फाइव-विकेट हॉल लेने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. वहीं, ताइजुल अब ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क से इस मामले में आगे निकल गए हैं, जिनके नाम टेस्ट में 18 बार पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है. खास बात यह है कि ताइजुल ने यह मुकाम सिर्फ 107 टेस्ट पारियों में हासिल किया, जबकि शाकिब ने 19 बार पांच विकेट लेने के लिए 121 पारियां ली थीं. वहीं, मिचेल स्टार्क को 18 बार पांच विकेट लेने के लिए 202 पारियां खेलनी पड़ी थीं.
टेस्ट में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने वलए बाएं हाथ के गेंदबाज
नामदेशफाइव-विकेट हॉलरंगाना हेराथश्रीलंका34वसीम अकरमपाकिस्तान25डैनियल विटोरीन्यूजीलैंड20ताइजुल इस्लामबांग्लादेश19शाकिब अल हसनबांग्लादेश19मिचेल स्टार्कऑस्ट्रेलिया18
जिम्बाब्वे के लिए ऐतिहासिक रहा मैचजहां एक तरफ बांग्लादेश के लिए ताइजुल ने रिकॉर्ड बनाया, वहीं मेजबान जिम्बाब्वे के लिए यह जीत किसी उत्सव से कम नहीं थी. रनों और मार्जिन के लिहाज से यह जिम्बाब्वे की टेस्ट इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी जीत है. जिम्बाब्वे ने 25 से अधिक वर्षों में पहली बार लगातार दो टेस्ट मैच जीतने का कमाल किया है. इससे पहले उन्होंने पिछले साल अक्टूबर में अफगानिस्तान को एक पारी और 73 रनों से हराया था.
About the AuthorShivam Upadhyay
शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi



