Rajasthan

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बस-ट्रक टक्कर के बाद आग, 2 की मौत, 17 घायल

Last Updated:July 01, 2026, 05:34 IST

राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया. कोलवा थाना क्षेत्र के द्वारापुरा के पास यात्रियों से भरी बस और ट्रक की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई. हादसे में कई यात्री आग की चपेट में आ गए. अब तक दौसा जिला अस्पताल में 2 मृतकों और 17 घायलों को लाया गया है. बस के अंदर भी कई लोगों के फंसे होने और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है. एसपी पीयूष दीक्षित मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं. घायलों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है.

ख़बरें फटाफट

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बस-ट्रक में आग, 2 की मौत, 17 घायलZoomराजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा

राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया. कोलवा थाना क्षेत्र के द्वारापुरा के पास यात्रियों से भरी बस और ट्रक की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई. हादसे के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई और कई यात्री आग की चपेट में आ गए. अब तक दौसा जिला अस्पताल में 2 मृतकों और 17 घायलों को पहुंचाया गया है, जबकि बस के अंदर अभी भी कई लोगों के फंसे होने और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. एसपी पीयूष दीक्षित मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं. जिला अस्पताल में एएसपी योगेंद्र फौजदार सहित कई थानों की पुलिस तैनात है. घायलों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Dausa,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj