Health

Jamun Benefits: डायबिटीज, इम्यूनिटी और वजन घटाने में फायदेमंद माना जाता है जामुन, आयुर्वेद विशेषज्ञ ने बताए गुण

Last Updated:July 02, 2026, 10:50 IST

जामुन का नाम सुनते ही मुंह में मिठास और हल्की कसैलापन का स्वाद आ जाता है. लेकिन यह फल सिर्फ स्वाद तक सीमित नहीं है. आयुर्वेद विशेषज्ञों के मुताबिक जामुन पोषक तत्वों और औषधीय गुणों से भरपूर होता है. इसका नियमित और संतुलित सेवन डायबिटीज, इम्यूनिटी, पाचन, वजन नियंत्रण और दांतों की सेहत समेत कई स्वास्थ्य लाभ देने में मददगार माना जाता है.

जामुन का फल तो सभी ने खाया होगा. परंतु इसके फायदे शायद ही किसी को पता हो. आमतौर पर लोग इसे साधारण फल समझकर खा लेते हैं. लेकिन यह फल हमारे लिए बेहद फायदेमंद होता है. आयुर्वेद के जानकार इसे औषधीय गुणों से भरपूर पौधा मानते हैं. इसमें इन्सुलिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. जो डायबिटीज के मरीजों के लिए बड़ा ही गुणकारी माना जाता है.

डॉ स्मिता श्रीवास्तव (बीएएमएस लखनऊ विश्व विद्यालय) के मुताबिक जामुन का फल, गुठली के साथ ही छाल सभी औषधीय गुणों से भरपूर होता है. इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. जो हमारे शरीर की इम्युनिटी को मजबूत बनाए रखने के साथ कई गंभीर बीमारियों से बचाने में कारगर होते हैं. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह होती है की यह नाइट्रोजन और सल्फर ऑक्साइड जैसी जहरीली गैसों को हवा में सोख कर ऑक्सीजन में बदल देता है.

जामुन में आयरन, विटामिन सी, विटामिन ए, कैरोटीन जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. साथ ही, यह एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है. जो हमारे शरीर की इम्युनिटी मजबूत करने का कार्य करता है.

Add as Preferred Source on Google

जामुन का फल हमें डायबिटीज, त्वचा की समस्या, खून की कमी, वजन कम करने में, दांतो व मसूडों को मजबूत बनाने में, दिल की बीमारी के लिए, आंखों की रोशनी तेज करता है. साथ ही इम्यूनिटी मजबूत करने में काफी कारगर होता है.

डॉ स्मिता श्रीवास्तव बताती हैं की इसके फल का सुबह खाली पेट सेवन करने से हमें डायबिटीज की समस्या से राहत मिलती है. इसमें हीमोग्लोबिन की मात्रा अधिक होती है. जो हमारी आंखों की रोशनी तेज करने के साथ ही हमारी त्वचा को मुलायम बनाता है .

मसूडों को मजबूत बनाने के लिए इसकी पत्तियों को सुखाकर पाउडर बनाकर टूथपेस्ट की तरह इस्तेमाल करे तो दांत मजबूत होने के साथ ही मुंह के छालों से राहत मिलती है.

इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है. जो वजन कम करने में कारगर साबित होता है. इसका सिरका भी बनाकर उपयोग किया जा सकता है. वह हमारे पाचन तंत्र को मजबूत करता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj