Tech

ऐपल का अगला iPhone होगा और भी दमदार! 2nm चिप और नया कैमरा सिस्टम आने की चर्चा

Powered by :

Last Updated:June 02, 2026, 13:51 IST

ऐपल iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक सामने आया है. रिपोर्ट के मुताबिक नए iPhone में 2nm A20 Pro चिप, बड़ी बैटरी, वेरिएबल अपर्चर कैमरा और बेहतर बैटरी लाइफ मिल सकती है. जानिए iPhone 18 Pro से जुड़ी सभी संभावित डिटेल्स…

ख़बरें फटाफट

ऐपल का अगला iPhone होगा और दमदार! 2nm चिप और नया कैमरा सिस्टम आने की चर्चाZoomक्या iPhone 18 Pro बनेगा सबसे पावरफुल iPhone? सामने आई नई जानकारी. फोटो: AI

ऐपल के आने वाले iPhone 18 Pro को लेकर एक नया लीक सामने आया है, जिसने टेक प्रेमियों की उत्सुकता बढ़ा दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी iPhone 18 Pro के लिए अलग-अलग बाजारों में अलग बैटरी क्षमता वाले मॉडल पेश कर सकती है. बताया जा रहा है कि जिन देशों में अभी भी फिजिकल SIM कार्ड का इस्तेमाल होता है, वहां मिलने वाले मॉडल में बैटरी थोड़ी छोटी हो सकती है, जबकि eSIM-ओनली वर्जन में बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है.

लीक के मुताबिक, फिजिकल SIM वाले iPhone 18 Pro में करीब 4,056mAh बैटरी दी जा सकती है. वहीं eSIM-ओनली मॉडल में 4,288mAh की बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है. इससे यूजर्स को बेहतर बैटरी बैकअप मिल सकता है.

सिर्फ बैटरी ही नहीं, iPhone 18 Pro में ऐपल का नया A20 Pro प्रोसेसर भी देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार यह चिप TSMC की अत्याधुनिक 2nm तकनीक पर आधारित होगी. नई चिप न केवल तेज परफॉर्मेंस देगी, बल्कि पावर एफिशिएंसी भी बेहतर करेगी, जिससे बैटरी लाइफ में सुधार होने की उम्मीद है.

कैमरा विभाग में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. लीक के मुताबिक ऐपल iPhone 18 Pro में 48 मेगापिक्सल का वेरिएबल अपर्चर प्राइमरी कैमरा टेस्ट कर रहा है. यह तकनीक अलग-अलग लाइटिंग कंडीशन में बेहतर फोटो क्वालिटी देने में मदद करेगी. हालांकि फोन में ट्रिपल 48MP कैमरा सेटअप बरकरार रहने की उम्मीद है.

क्या कीमत बढ़ेगी?रिपोर्ट्स का दावा है कि बड़ी बैटरी, नई 2nm चिप और एडवांस कैमरा सिस्टम के कारण iPhone 18 Pro की निर्माण लागत बढ़ सकती है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि ऐपल इसकी कीमत बढ़ाता है या अतिरिक्त लागत खुद भरता है.

फिलहाल iPhone 18 Pro के डिजाइन में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. माना जा रहा है कि ऐपल अपने 2027 के विशेष iPhone मॉडल के लिए बड़े डिजाइन अपग्रेड बचाकर रख रहा है. चूंकि ये जानकारी अभी शुरुआती प्रोटोटाइप पर बेस्ड है, इसलिए लॉन्च तक स्पेसिफिकेशन्स में बदलाव संभव हैं.

About the AuthorAfreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj