Entertainment

Alpha vs Baby Do Die Do BO Day 2: ‘ऐल्फा’ ने दूसरे दिन डबल डिजिट में की कमाई, नहीं चला हुमा कुरैशी का जादू, बॉक्स ऑफिस पर हांफ रही ‘बेबी डू डाई डू’

Last Updated:July 05, 2026, 09:41 IST

स्पाई थ्रिलर ‘ऐल्फा’ के साथ रिलीज हुई ‘बेबी डू डाई डू’ का जादू दर्शकों पर नहीं चल पाया है. एक तरफ ने आलिया भट्ट की फिल्म ने दूसरे दिन डबल डिजिट में कमाई कर ली है, वहीं हुमा कुरैशी की एक्शन-थ्रिलर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हांफती नजर आ रही है. शनिवार को यह मूवी बिजनेस के मामले में कोई कमाल नहीं दिखा पाई और दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम साबित हो रही है.

नई दिल्ली. आलिया भट्ट और शरवरी की स्पाई थ्रिलर ‘ऐल्फा’ सिनेमाघरों में 3 जुलाई को लग चुकी है. लेकिन उम्मीद के मुताबिक इस फिल्म को ओपनिंग नहीं मिली. हालांकि, दूसरे दिन थोड़ी बढ़त के साथ फिल्म ने डबल डिजिट में कलेक्शन किया है. वहीं, हुमा कुरैशी की ‘बेबी डू डाई डू’ की हालत जस की तस है. दूसरे दिन भी फिल्म का कलेक्शन लाखों में ही सिमटकर रह गया. चलिए आपको बताते हैं कि दो दिनों में दोनों फिल्मों का भारत में कितना बिजनेस हुआ है.

यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों और क्रिटिक्स से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है. निगेटिव रिव्यूज के बीच इस स्पाई थ्रिलर फिल्म ने इस पूरी फ्रेंचाइजी की अब तक की सबसे कमजोर ओपनिंग दर्ज की है. हालांकि, पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन फिल्म की कमाई में मामूली बढ़त जरूर देखने को मिली है.

उम्मीद थी कि रिलीज के पहले शनिवार यानी दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में बड़ा उछाल आएगा लेकिन ‘ऐल्फा’ की रफ्तार थोड़ी धीमी ही रही. बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म ने दूसरे दिन 21 फीसदी बढ़त के साथ 11.25 करोड़ का बिजनेस किया है. यह कलेक्शन देशभर में हुए 6,882 शोज से आया है.

Add as Preferred Source on Google

इससे पहले फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर भारत में 9.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था. वैसे तो यह शुरुआत ठीक-ठाक मानी जा सकती है, लेकिन वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों के बड़े स्केल और उम्मीदों को देखते हुए यह आंकड़ा काफी कम है. इस फिल्म को देशभर के 7,534 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है और दो दिनों के बाद फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन अब 17.92 करोड़ हो गया है.

शिव रवैल के डायरेक्शन में बनी ‘ऐल्फा’ में आलिया भट्ट और शरवरी लीड रोल में हैं. यह वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स की पहली ऐसी फिल्म है, जिसकी कमान महिला किरदारों के हाथ में है. फिल्म में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी बेहद अहम किरदारों में हैं. इसके साथ ही ऋतिक रोशन का भी फिल्म में एक धमाकेदार स्पेशल अपीयरेंस है.

दूसरी तरफ, हुमा कुरैशी की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ बॉक्स ऑफिस की हालत बहुत खराब है. पहले दिन फिल्म 1 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई थी और दूसरे दिन भी कलेक्शन में कुछ खास उछाल देखने को नहीं मिला. शनिवार को भी फिल्म की लाखों ही में कमाई सिमट गई.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, हुमा कुरैशी की ‘बेबी डू डाई डू’ ने शनिवार यानी दूसरे दिन सिर्फ 58 लाख रुपये का बिजनेस किया है. इस तरह दो दिनों में यह मूवी भारत में सिर्फ 1.13 करोड़ रुपये का बिजनेस कर पाई है. वहीं, पहले दिन फिल्म ने सिर्फ 40 लाख रुपये की ओपनिंग दर्ज की थी. इन आंकड़ों से हुमा कुरैशी की फिल्म की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है.

इस फिल्म की कहानी बेबी करमरकर (हुमा कुरैशी) के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो बोल और सुन नहीं सकती. लेकिन उसकी यही कमजोरी अब उसकी सबसे बड़ी ताकत बन चुकी है. वह मुंबई के रियल एस्टेट माफियाओं के लिए एक खूंखार सुपारी किलर का काम करती है. उसकी जिंदगी का सबसे गहरा दर्द उसकी अपनी बहन का कत्ल है. वह पिछले कई सालों से अपनी बहन के कातिलों को ढूंढ रही है, ताकि अपना इंतकाम ले सके.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj