Entertainment

Sumona Chakravarti Health Update: 2 महीने से कहां गायब थीं सुमोना चक्रवर्ती? 38 साल में इस गंभीर बीमारी की कराई सर्जरी, दी हेल्थ अपडेट

Last Updated:July 05, 2026, 12:55 IST

Sumona Chakravarti Health Update: कपिल शर्मा के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती ने हाल ही में अपनी हेल्थ अपडेट शेयर की. 38 साल की उम्र में एक्ट्रेस गंभीर बीमारी एंडोमेट्रियोसिस से जूझ रही थीं. उन्होंने मई में अपनी इस बीमारी की सर्जरी कराई और इन दिनों वो रिकवर कर रही हैं. 2 महीने से कहां गायब थीं सुमोना चक्रवर्ती? 38 साल में बीमारी की कराई सर्जरीZoomसुमोना ने हेल्थ अपडेट शेयर की.

नई दिल्ली.  कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन पत्नी सुमोना चक्रवर्ती करीबन 2 महीने से लाइमलाइट से दूर थीं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नहीं थीं. उन्होंने अपनी वापसी का ऐलान करते हुए बताया कि वो पिछले 60-70 दिनों से कहां थीं और क्या कर रही थीं. 38 साल की एक्ट्रेस एंडोमेट्रियोसिस नाम की गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं और उन्होंने हाल ही में सर्जरी कराई है. अपनी हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए सुमोना ने ट्रोल्स को आंड़े हाथों लिया. वो कहती हैं कि चाहे कुछ भी हो जाए वो मरते दम तक एक्टिंग करती रहेंगी.

सुमोना ने बताया कि वह  एंडोमेट्रियोसिस (Endometriosis) नाम की एक गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं. सालों तक दवाइयों के जरिए इसे नियंत्रित करने की कोशिशों के बाद, जब दर्द असहनीय हो गया तो पिछले महीने 4 मई को उन्हें सर्जरी करानी पड़ी. बीमारी के इलाज के बाद से एक्ट्रेस बेड रेस्ट पर थीं और वो अपनी रिकवरी पर काम कर रही थीं.

सुमोना ने फैंस को दी हेल्थ अपडेट

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘हैलो 2 महीने बाद वापस लौटने के लिए मैं बहुत खुश हूं. पिछले 2 महीने से मैं गायब थी. मैं जानबूझकर सोशल मीडिया से दूर थी. 4 मई को एंडोमेट्रियोसिस के इलाज के लिए मैंने सर्जरी कराई थी. मैंने बिना सर्जरी के इससे जूझने की कोशिश की लेकिन मैं असफल रही. हर मुमकिन कोशिश के बाद बीमारी काफी बढ़ गई और सर्जरी ही इकलौता रास्ता था.  मैं पिछले 2 महीने से मेंटल और फिजिकल हेल्थ पर काम कर रही थी’.

ट्रोल्स के नाम लिखा पोस्ट

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj