बारिश की बूंदों ने बदला दिल्ली का मौसम, लेकिन देश-विदेश से आई 15 फ्लाइट की आ गई आफत, IGIA की जगह पहुंची इस शहर

होमताजा खबरदेश
बारिश की बूंदों से बदला मौसम, आफत में आईं 15 फ्लाइट, IGIA की जगह पहुंची इस शहर
Last Updated:July 05, 2026, 16:51 IST
Flight Diversion: दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए रविवार की सुबह भले ही बारिश के चलते सुहानी हो गई हो, लेकिन फ्लाइट से सफर कर रहे मुसाफिरों के लिए आसमान से बरस रहीं ये बूंदे परेशानी का सबब बन गईं. दिल्ली एयरपोर्ट से आज सुबह करीब 15 फ्लाइट्स को जयपुर और लखनऊ एयरपोर्ट के लिए डाइवर्ट किया गया है.दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए आगे बढ़ रही रहीं 15 फ्लाइट्स के लिए बारिश आफत बन गईं. Flight Diversion: बीते कई दिनों से गर्मी की झुलसन झेल रहे दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए रविवार की सुबह काफी सुहानी थी. बादलों से झर रही बारिश की बूंदों ने राजधानी के मौसम को पूरी तरह से बदल दिया था. लेकिन, दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हालात कुछ अलग थे. यहां बारिश मूसलाधार बारिश के साथ तेज हवाई भी मौजूद थीं. यही मूसलाधार बारिश और तेज हवाएं आईजीआई एयरपोर्ट पहुंच रहीं कुछ फ्लाइट्स के लिए आफत बन गईं. तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश के बीच फ्लाइट्स की एयरपोर्ट पर लैंडिंग करना थोड़ा मुश्किल हो गया था.
हालात समझते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने दिल्ली की तरफ बढ़ रही फ्लाइट का रास्ता बदलने का फैसला किया. एक-एक कर फ्लाइट्स को दिल्ली से जयपुर भेजा जाने लगा. वहीं कुछ फ्लाइट को दिल्ली पहुंचने से पहले लखनऊ एयरपोर्ट में ही लैंड करा दिया गया. देखते ही देखते 15 फ्लाइट्स को जयपुर और लखनऊ एयरपोर्ट की तरफ मोड़ दिया गया. इन फ्लाइट्स को डेढ़ से ढाई घंटे तक जयपुर और लखनऊ एयरपोर्ट पर ही रुकना पड़ा. दिल्ली का मौसम सामान्य होने के बाद इन फ्लाइट्स को एक बार फिर आईजीआई एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने की इजाजत दे दी गई.
इसके बाद दोपहर करीब पौने दो बसे से तीन बजे तक सभी फ्लाइट्स दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर लौट आई. चंद मिनटों में खत्म होने वाला सफर कई घंटों तक जारी रहने के चलते पैसेंजर थके हुए जरूर थे, लेकिन एयरपोर्ट के बार निकलते ही बदले हुए मौसम ने उनकी धकान पूरी तरह से उतार दी थी. एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, लखनऊ और जयपुर डाइवर्ट की गई सभी फ्लाइट्स आईजीआई एयरपोर्ट वापस पहुंच चुकी है. इसमें कुछ इंटरनेशनल सेक्टर्स से आने वाली फ्लाइट्स भी शामिल थीं.
About the AuthorAnoop Kumar MishraAssistant Editor
Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें
login



